Advertisement

Sheetal Murder Case: मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, बॉयफ्रेंड सुनील को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

मॉडल शीतल उर्फ सिमी चौधरी हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील का हाथ है. फिलहाल पुलिस सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Latest News
Sheetal Murder Case: मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, बॉयफ्रेंड सुनील को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

sheetal chaudhray murder case

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मॉडल सिमी चौधरी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शीतल का शव सोनीपत में मिला, लेकिन उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका. शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे शीतल के प्रेमी का हाथ है. पुलिस ने मामले में सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि शीतल की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने हत्या के बाद उसके शव को एनसीआर वाटर चैनल में फेंक दिया था. ग्रामीणों ने नहर में शव को देखा और पुलिस को मामले सूचना दी.

पुलिस ने दी जानकारी 

पानीपत की उरलाना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शीतल और सुनील कुमार पिछले पांच सालों से दोस्त थे. शीतल अपने पति से झगड़ा कर अलग रह रही थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस गाड़ी में शीतल आखिरी बार देखी गई थी, वह गाड़ी सुनील कुमार के नाम पर है और उसे पानीपत की नहर से बरामद किया गया है. इसके साथ ही मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शीतल और सुनील शादीशुदा थे. 

ये भी पढ़ें-Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, सोनीपत में कर रही थी गाने की शूटिंग

खबरों की मानें, तो शीतल पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली थी. रविवार को शीतल की बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में शीतल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं शीतल की बहन नेहा ने का कहना है कि उसकी बहन ने उसे शनिवार रात को करीब 11 बजे वीडियो कॉल की थी, जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड सुनील पर मारपीट का आरोप लगाया था. उसके बाद से शीतल का फोन बंद आने लगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.      

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement