Advertisement

पुलिस ने खोली लुटेरी दुल्हन की पोल! फेरे की आड़ में फरेब, बॉयफ्रेंड को भाई बनाकर करती थी ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

रेवाड़ी पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने महिला और उसके साथी बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
पुलिस ने खोली लुटेरी दुल्हन की पोल! फेरे की आड़ में फरेब, बॉयफ्रेंड को भाई बनाकर करती थी ठगी, ऐसे हुआ खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा के रेवाड़ी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला और बिचौलिये को काबू किया है, जो शादी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी के रहने वाले जलदीप के साथ भी आरोपियों ने यही किया. जलदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात बिचौले सोहले से हुई, जिसने यूपी के अंबेडकर जिले में पूजा नाम की लड़की का रिश्ता बताया. इस शादी के लिए जलदीप ने 2 लाख रुपय दिए और मंदिर में विवाह की रस्म पूरी करके 4 जून को वो अपनी दुल्हन को रेवाड़ी के अपने गांव ले आया, लेकिन 5 जून को सुहागरात की रात दुल्हन आभूषण और केश लेकर फरार हो गई. 

यूपी से पकड़े गए आरोपी 

जानकारी के अनुसार पीड़ित जलदीप ने घटना की सारी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में आरोपी महिला और उसके साथी को उत्तर प्रदेश से दबोच लिया. पूछताछ में पता चला कि महिला जो खुद को पूजा बता रही थी, उसका असली नाम कौशल्या है. वह पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं. इतना ही नहीं, शादी के वक्त जो लड़का राहुल उसके भाई के रूप में सामने आया था, असल में वो उसका प्रेमी राकेश निकला. पुलिस ने केस दर्ज किया और यूपी से फरार लुटेरी दुल्हन और बिचौलिये को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें-ये है भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन, न दिल्ली, न मुंबई जानें कौन सा?

पूछताछ में पता चला कि कौशल्या का असली पति दिल्ली में मजदूरी करता है और अपनी पत्नी की हरकतों से पहले ही तंग आ चुका था. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि कौशल्या पहले भी 2024 में राजस्थान के भरतपुर में ऐसी ही एक शादी करके ठगी के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है और फिलहाल जमानत पर बाहर थी. पुलिस के अनुसार आरोपियों का नेटवर्क राजस्थान तक फैला हुआ है और यह लोग किराए पर माता-पिता भी लाते थे. एक बार फिर से महिला डेढ़ हजार रुपये देकर शादी में नकली मां-बाप लेकर आई थी. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement