Advertisement

छह दोस्तों की दर्दनाक मौत, बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त गई जान, ट्रक ने तबाह कर दी जिंदगी

गुरुग्राम में पार्टी के बाद युवक घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. पुलिस केस की पड़ताल में जुटी है.

छह दोस्तों की दर्दनाक मौत, बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त गई जान, ट्रक ने तबाह कर दी जिंदगी

सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक्सीडेंट के बाद पलवल कैंप के पास रहने वाले 6 युवकों की मौत हो गई है. वे सभी रात में डेढ़ बजे गुरुग्राम से जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे. अचानकर उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ट्रक ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद भी नहीं रुका. तेज रफ्तार से वह अपनी गाड़ी भगाता रहा. कार में सवार युवक दो पहियों के बीच में फंस गए थे.

100 मीटर तक घिसटने के बाद कार तबाह हो गई थी. हादसे में मारे गए युवक दोस्त थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना के विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement