Advertisement

हरियाणा में महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये, Lado Laxmi Yojana मोबाइल ऐप लॉन्च, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये प्रति माह देने का निश्चय किया है. इसके लिए मोबाइल ऐप भी लॉन्च कर दिया गया है.

Latest News
हरियाणा में महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये, Lado Laxmi Yojana मोबाइल ऐप लॉन्च, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

lado laxmi yojana

Add DNA as a Preferred Source

Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत हो रही है. हिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए देने की अपनी चुनावी घोषणा के तहत हरियाणा की भाजपा सरकार ने आज दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया. बता दें कि यह ऐप लॉन्च होते ही  50 हजार महिलाओं ने इसे डाउनलोड कर लिया और 8 हजार महिलाओं ने पंजीकरण करवा लिया. 

सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी

उन्होंने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सहज बनाने के लिए दो टोल-फ्री नंबर भी जारी किए, ताकि हरियाणा की कोई भी महिला योजना का लाभ लेने में अड़चन न महसूस करे. इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 5,000 करोड़ रुपए का बजट रखा है. पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सीएम नायब सैनी ने एक समारोह के दौरान इस ऐप को लॉन्च किया हैं. ऐप लॉन्चिंग के दौरान सीएम ने कहा कि  महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

5000 हजार करोड़ रुपये का बजट

हरियाणा सरकार ने इस योजना को पूर्ण करने के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट रखा हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना के पहले फेज की शुरूआत में करीब-करीब  21 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा. इस योजना के आधार पर हर पात्र महिला के खाते में सीधे हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे. सीएम ने पंजीकरण में किसी भी दिक्कत को दूर करने के लिए दो टोल-फ्री नंबर 01724880500 और 18001802231 जारी किए.

Bihar Chunav: बिहार के मैदान में BJP ने उतारा अपना सबसे बड़ा धुरंधर, अब राहुल-तेजस्वी के सामने होगी बड़ी चुनौती

तीन चरणों होगा बंटवारा

दूसरे चरण में 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों को शामिल किया जा सकेगा. तीसरे चरण में 3 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जा सकेगा. 2100 रुपये उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे, जिनके पति 15 साल से ज्यादा समय से हरियाणा के नागरिक हों. लाभार्थी इस एप को डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement