भारत
मेडिकल कॉलेज की लड़कियों ने शिकायत पर आरोपी टीचर को 3 हफ्ते की छुट्टी पर भेजा गया है. उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है.
डीएनए हिंदी: हरियाणा करनाल में गुरु-शिष्य परंपरा को तार-तार करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है. कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (KCGMC) में पढ़ने वाली पैरामेडिकल की स्टूडेंट ने एक ऐसा आरोप लगाया है कि जिसे सुनकर लोग बेहद गुस्से में हैं. छात्रा की शिकायत है कि ऑपरेशन थिएटर मास्टर ट्रेनर पवन कुमार यौन उत्पीड़ कर रहा था.
जब शिकायत के बाद हरियाणा विधानसभा समिति के सदस्य मेडिकल कॉलेज का जयजा लेने पहुंचे तो छात्राओं ने यह मुद्दा उठाया. छात्राएं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पहले भी अपनी शिकायतें भेज चुकी हैं. कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की ओर से गठित आतंरिक कमेटी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है.
Submarine Vagir: साइलेंट किलर 'वागीर' नौसेना में शामिल, समंदर में थरथाएंगे दुश्मन, तस्वीरों में देखें खूबियां
छात्राओं को प्रताड़ित करता था आरोपी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक KCGMC में शनिवार को 11 सदस्यों की कमेटी जब जांच के लिए पहुंची तो यह छात्राओं का आक्रोश बाहर आ गया. जब कमेटी के सदस्य कॉलेज के एनाटॉमी डिपार्टमेंट पहुंचे तो छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा. छात्राओं की मांग है कि जल्द से जल्द दोषी के खिलाफ एक्शन लिया जाए. ओटी मास्टर ट्रेनर पवन कुमार पर छात्राओं ने आरोप लगाया है कि यह मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता है. इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए.
Pakistan: पैसे की तंगी तो थी ही अब बिजली भी हुई गुल, पढ़ें अंधेरे की चपेट में कैसे आया पाकिस्तान
'ऐसे कपड़े पहनो जिससे दिखे क्लीवेज और ब्यूटी बोन'
आरोपी छात्राओं को गंदे मैसेज भेजता था और जवाब न देने पर परेशान करता था. वह लड़कियों को डीप नेक वाले कपड़े पहनने के लिए कहता था ताकि जिससे उनकी ब्यूटी बोन और क्लीवेज दिखाई दे.
बिना काम के घंटो बिठाता था आरोपी
आरोपी लड़कियों को ऑपरेशन थिएटर में बिना वजह बैठाए रखता था. आरोपी ने लड़कियों को PGI चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था. जब छात्राएं मैसेज का जवाब नहीं देती थीं तो उन्हें बेवजह परेशान किया जाता था.
जबरन छुट्टी पर भेजा गया आरोपी
मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने ओटी ट्रेनर पवन कुमार को एक महीने की छुट्टी पर भेज दिया है. उसे कॉलेज परिसर में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा. उससे संपर्क रखने वाले लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. जांच समिति ने कहा है कि अगर आरोप सच पाए जाते हैं तो सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.