भारत
जासूसी में मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है. अब खबर है कि ज्योति का बांग्लादेश के तख्तापलट में कोई न कोई कनेक्शन हो सकता हैं.
पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के केस में जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ही नए खुलासे हो रहे हैं. हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच में ज्योति का बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया है. ज्योति बांग्लादेश के दौरे पर गई थी. जिसके बाद अब पुलिस की जांच के दायरे में ज्योति की बांग्लादेश की वीडियो है. इन्वेस्टिगेशन एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक अब जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि ज्योति किसके कहने पर बांग्लादेश गई थी.
क्या दानिश की हो सकती है कोई साजिश?
जांच एजेंसियां इस बात की भी तस्दीक करने में जुटी है कि ज्योति जब बांग्लादेश गई थी तब क्या वो पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश के संपर्क में थी क्या ज्योति ने बांग्लादेश से दानिश से बात की थी? यूट्यूबर ज्योति के बांग्लादेश दौरे की खास बात ये है कि ज्योति मल्होत्रा ने बांग्लादेश की जिस ढाका यूनिवर्सिटी के वीडियो बनाए थे उसी ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों से अपने वीडियो में ज्योति मल्होत्रा बात करते हुए भी नज़र आ रही है.
ढाका यूनिवर्सिटी के छात्र
ज्योति बांग्लादेश साल 2024 के फरवरी महीने में गई थी और अगस्त 2024 में बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट हो गया था. बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार का तख्ता पलटने में ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था. दरअसल अब जांच एजेंसियां ज्योति से पता लगाने लगी हैं कि बांग्लादेश में हुए तख्तापलट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की क्या भूमिका थी? और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को इस बारे में कुछ पता था?
क्यों जांच है जरूरी
जांच एजेंसियां ये भी पता लगाने में लगी है कि क्या बांग्लादेश में ज्योति की पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश के कहने पर किसी ने मदद की थी? दरअसल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का बांग्लादेश दौरा इसलिए जांच एजेंसियां के रडार पर है क्योंकि बांग्लादेश जाने के लिए अक्सर भारतीय दुर्गापूजा का समय चुनते है लेकिन ज्योति फरवरी में ढाका गई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.