Advertisement

उचाना से दुष्यंत चौटाला, डबवाली से दिग्विजय लड़ेंगे चुनाव, हरियाणा में JJP-ASP ने जारी की पहली लिस्ट

Haryana JJP-ASP Candidate List: पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला उचाना और उनके भाई दिग्विजय चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ेंगे. देखिए पूरी लिस्ट.

Latest News
उचाना से दुष्यंत चौटाला, डबवाली से दिग्विजय लड़ेंगे चुनाव, हरियाणा में JJP-ASP ने जारी की पहली लिस्ट

JJP-ASP candidate list 2024

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए जन नायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. दोनों पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं. जेजेपी ने 15 और एएसपी ने 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव लड़ेंगे. 

जेजेपी ने दिग्विजय चौटाला को डबवाली से मैदान में उतारने का फैसला किया है. वहीं, फरीदाबाद की पलवल और गुरुग्राम की सोहना विधानसभा सीट चंद्रशेखर आजाद की पार्टी एएसपी के खाते में गई है. आजाद समाज पार्टी ने पलवल से हरित बैंसला, सोहना से विनेश गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है. 

JJP ने किसे कहां से दिया टिकट

  • उचाना- दुष्यंत चौटाला
  • डबवाली- दिग्विजय चौटाला
  • मुलाना (एससी)- डॉ. रविंद्र धीन
  • रादौर- राजकुमार बुबका
  • गुहला (एससी)- कृष्ण बाजीगर
  • गोहाना- कुलदीप मलिक
  • जुलाना- अमरजीत ढांडा
  • जींद- इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
  • नलवा- विरेंद्र चौधरी
  • दादरी- राजदीप फोगाट
  • तोशाम-राजेश भारद्वाज
  • बेरी- सुनील दुजाना सरपंच
  • अटेली- आयुषी अभिमन्यु राव
  • बावल (एससी)- रामेश्व दयाल
  • होडल (एससी)- तसवीर तंवर

आजाद समाज पार्टी ने किस पर खेला दांव

  • पलवल- हरित बैंसला
  • सोहना- विनेश गुर्जर
  • सढौरा (एससी)- सोहेल
  • जगाधारी- डॉ. अशोक कश्यप

बता दें कि हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. जेजेपी 70 सीटों पर और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होगा. जबिक 8 अक्टूब को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement