Advertisement

Haryana Crime: पंचकूला सुसाइड केस की क्या है इनसाइड स्टोरी? कार के अंदर परिवार के 7 लोगों ने क्यों की आत्महत्या

Haryana Crime: हरियाणा के पंचकूला में 7 लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. अब इस सुसाइड केस की इनसाइड स्टोरी सामने आई है. आइए जानते है कि क्यों इस परिवार ने उठाया ये कदम

Latest News
Haryana Crime: पंचकूला सुसाइड केस की क्या है इनसाइड स्टोरी? कार के अंदर परिवार के 7 लोगों ने क्यों की आत्महत्या

Haryana Crime

Add DNA as a Preferred Source

Haryana Crime: हरियाणा के पंचकूला में सोमवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिससे सभी को चौंका दिया. दरअसल यहां पर रात करीब 10 बजे के आस पास एक पार्क में गाड़ी खड़ी हुई थी, गाड़ी से न कोई बाहर आ रहा था और न ही दरवाजे खुल रहे है. जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी तो हैरान कर देना वाला सच सामने आया, जब पुलिस ने गाड़ी के अंदर झांककर देखा तो गाड़ी में लाशें भरी हुई थी. पुलिस का मानना है कि इन सभी लोगों ने आत्महत्या की है. ये सभी एक ही परिवार के थे. 

क्यों हुआ पूरा परिवार तबाह
लेकिन आखिर ऐसा हुआ क्या कि इन सभी ने सामूहिक आत्महत्या का रास्ता चुना. इसके पीछे की कहानी क्या है आइए जानते हैं. मरने वालों में मृतकों में कारोबारी प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, माता-पिता, दो बेटियां और बेटा शामिल हैं. इस आत्महत्या की घटना के पीछे कर्ज को बड़ी वजह बताया जा रहा है. बता दें कि मूलरूप से हिसार(हरियाणा) के रहने वाले प्रवीण मित्तल पंचकूला के सकेतड़ी गांव के पास किसी किराए के घर में रह रहे थे. प्रवीण कभी स्क्रैप के बड़े कारोबारी थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका कारोबार कर्ज के बोझ तले दबता चला गया. 

ये भी पढें-Covid 19 Cases: देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित

सुसाइड नोट में क्या लिखा
बताया जा रहा है ये परिवार सुसाइड से पहले एक धार्मिक कथा (आयोजन) में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली. जब पुलिस गाड़ी के पास पहुंची तो केवल प्रवीण मित्तल की सांसे चल रही थी. पुलिस ने जब प्रवीण मित्तल को गाड़ी से बाहर निकाला और पूंछा तो प्रवीण ने बताया कि उन्होंने पूरे परिवार समेत जहर खा लिया है और कुछ देर बाद प्रवीण की मौत हो गई. प्रवीण मित्तल ने सुसाइड से पहले एक नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने कहा, "हम कर्ज से परेशान हो गए हैं. किसी ने मदद नहीं की. हम सभी जहर खा रहे हैं. हमारे अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी मेरे मामा का लड़का उठाएगा."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement