Advertisement

यूट्यूबर महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को सुलाई मौत की नींद, नाले में फेंका शव, जानें कैसी हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

हरियाणा के भिवानी में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने 19 दिन बाद इस मामले में पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
यूट्यूबर महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को सुलाई मौत की नींद, नाले में फेंका शव, जानें कैसी हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

मेरठ हत्याकांड को अभी कोई भुला नहीं पाया था कि एक और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ गया. मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी. ठीक उसी तरह अब हरियाणा में भी रवीना नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर अपने पति प्रवीण की हत्या कर दी. इसके बाद रात होने का इंतजार करती रही और रात होने पर शव को नाले में फेंक दिया. सुरेश ने बताया कि प्रवीण ने उसे और रवीना को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रवीना और सुरेश मिलकर प्रवीण का गला घोंट दिया. 

सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज 

जानकारी के अनुसार, प्रवीण हत्याकांड में 19 दिन तक पुलिस ने जांच की और फिर पूछताछ में पत्नी रवीना राव और उसके प्रेमी यूट्यूबर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें दोनों बाइक पर नजर आए और शव को ठिकाने लगाते हुए दिख रहे थे.28 मार्च को शव के पास कुत्तों के मंडराने लगे तो लोगों को शक हुआ.

ये भी पढ़ें-Meerut Murder Case: मुस्कान को देख छलके साहिल के आंसू, गर्भवती होने के बाद पहली मुलाकात, इशारों में बताई ये बात

रवीना को था रील बनाने का शोक 

महिल रवीना को यूट्यूब और इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने का शौक था. ऐसे में इंस्टाग्राम पर ही उसकी सुरेश से मुलाकात हुई थी. फिर दोनों एकसाथ वीडियो और रील्स बनाते थे. इस बीच दोनों करीब आ गए और एक दिन प्रवीण ने दोनों को एक साथ संबंध बनाते देख लिया. ऐसे में दोनों ने भेद खुलने पर प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट दिया. 

आपको बता दें कि रेवाड़ी जिले के जूडी गांव की रहने वाली रवीना ने भिवानी के पुराने बस स्टैंड के पास गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण से 6 साल पहले शादी की थी. प्रवीण रेत और बजरी की दुकान पर ड्राइवर के रूप में काम करता था और शराब की लत से जूझ रहा था. रवीना की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर दंपति में अक्सर झगड़ा होता था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement