Advertisement

'मैं, शैलजा और हुड्डा सीएम बनना चाहते हैं', कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में किया बड़ा दावा

कैथल में रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि 'मैं, कुमारी शैलजा और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. हम तीन लोगों के साथ ही दूसरे साथियों को भी ये हक है, ये लोकतंत्र है.'

Latest News
'मैं, शैलजा और हुड्डा सीएम बनना चाहते हैं', कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में किया बड़ा दावा

Congress Leader Randeep Surjewala (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा में विधानसभा के चुनाव को लेकर महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं. 5 अक्टूबर को इसको लेकर मतदान होंगे. चुनाव के इस माहौल में जमकर सियासत हो रही है. जहां एक तरफ बीजेपी और कांग्रेस के बीच सत्ता को लेकर कड़ा मुकाबला चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ दोनों ही पार्टियों के भीतर सीएम पद को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है. बीजेपी की ओर से नायब सैनी की अगुवाई में चुनाव लड़ा जा रहा है. वहीं अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह की तरफ से सीएम पद को लेकर दावेदारी ठोकी जा चुकी है. ठीक इसी तर्ज पर कांग्रेस में भी सीएम पद को लेकर दावेदारियों का सिलसिला चल रहा है. इस क्रम में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की तरफ से मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोका गया है.

कांग्रेस में सीएम को लेकर कई चेहरे
कांग्रेस इस चुनाव में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की अगुवाई में मैदान में उतरी हुई है. वहीं राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कुमारी शैलजा के खेमे से भी सीएम पद को लेकर दावे किए जा चुके हैं. अब रणदीप सुरजेवाला की तरफ से इसको लेकर खुद ही दावे किए जा रहे हैं. इस संदर्भ में कैथल में रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि 'मैं, कुमारी शैलजा और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. हम तीन लोगों के साथ ही दूसरे साथियों को भी ये हक है, ये लोकतंत्र है.'


यह भी पढ़ें- करतार सिंह तंवर की विधानसभा सदस्यता खत्म, दिल्ली के छतरपुर से थे AAP के विधायक


और क्या सब बोले रणदीप सुरजेवाला
उन्होंने कहा कि आखिर में यह निर्णय राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करते हैं. जो निर्णय वह करेंगे, वह हम सबको स्वीकार होगा. उन्होंने ये बात मंगलवार को बेटे एवं कैथल में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला के बयान पर कही है. आदित्य ने कहा था कि उनकी इच्छा है कि पिता कांग्रेस सरकार बनने पर सीएम बनें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement