Advertisement

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का किसानों को तोहफा, 24 फसलों पर MSP के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा में भाजपा ने विजय रैली की शुरुआत कर दी है. रविवार को कुरूक्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए CM नायब सिंह सैनी ने किसानों के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है.

Latest News
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का किसानों को तोहफा,  24 फसलों पर MSP के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
Add DNA as a Preferred Source

इस साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावों से पहले CM नायब सिंह सैनी ने किसानों के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह ने 10 नई फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की घोषणा की है. साथ ही किसानों के 133 करोड़ के बकाए की माफी का ऐलान किया है. 

24 फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी
CM नायब सिंह सैनी की इस घोषणा के बाद हरियाणा में प्रदेश सरकार अब कुल 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर करेगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया है. सीएम नायब सैनी ने कहा कि "साल 2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा से खराबे के 137 करोड़ रूपये एक सप्ताह में किसानों को दे दिए जाएंगे." 


ये भी पढ़ें- Waqf Board में बड़े बदलाव की तैयारी, संसद में बिल पेश करेगी मोदी सरकार, जानें क्या होंगे प्रावधान


प्रदेश में अब तक सरकार 14 फसलों को MSP पर खरीदती थी, लेकिन सीएम के इस ऐलान के बाद से अब 10 नई फसलों को राज्य सरकार  MSP पर खरीदेगी. सीएम नायब सैनी ने हरियाणा को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि ट्यूबल बनाने वाली सभी तीन स्टार कंपनियां हरियाणा में आएंगी. किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48000 का ऋण माफ किया जाएगा. किसानों को नए ट्यूबल कनेक्शन दिए जाएंगे.

भाजपा की पहली विजय रैली

आगमी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ये पहली विजय रैली थी. जिसकी शरुआत हरियाणा के कुरुक्षेत्र से हुई है. CM सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "हम कुरुक्षेत्र से चुनाव अभियान का शंखनाद कर रहे हैं. इसके बाद हम लगातार एक-एक करके प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में जाएंगे. यहां उपस्थित जनसैलाब हमारी नीतियों पर आपका विश्वास दिख रहा है.
हरियाणा में तीसरी बार लगातार डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement