Advertisement

Haryana Elections 2024:'हरियाणा की बेटियों और किसानों के साथ हुआ अन्याय', प्रियंका गांधी का BJP पर हमला

Priyanka Gandhi: हरियाणा के जुलाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है

Haryana Elections 2024:'हरियाणा की बेटियों और किसानों के साथ हुआ अन्याय', प्रियंका गांधी का BJP पर हमला
Add DNA as a Preferred Source

Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हरियाणा के जुलाना में आयोजित रैली में पहुंची. वहां उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया. उन्होंने किसानों, पहलवानों और अग्निवीर योजना के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा हमेशा से किसानों, जवानों और पहलवानों की धरती रहा है. प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट के समर्थन में भी बोला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की बेटियों और किसानों के साथ अन्याय हुआ है.

सरकार ने देश की बेटियों की तरफ नहीं दिया ध्यान 
प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों की संख्या में किसान महीनों तक दिल्ली की बॉर्डर पर डटे रहे, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी. उन्होंने आगे कहा कि किसानों पर लाठियां चलाई गईं, और आंदोलन के दौरान 750 से ज्यादा किसानों ने अपनी जान गंवाई. इसी तरह जंतर-मंतर पर देश की बेटियों, खासकर पहलवानों, के साथ भी अन्याय हुआ, लेकिन सरकार ने इस तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया.


ये भी पढ़ें- बिहार में वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, बाढ़ पीड़ितों के लिए ले जा रहा था राहत सामग्री

 

मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को पहुंचा रही फायदा 
प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है. सरकार सिर्फ अडानी और अंबानी को ही काम दे रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं. प्रियंका ने हरियाणा के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनकी बेटी यहां बास्केटबॉल खेला करती थी और उन्हें इस राज्य से गहरा लगाव है. उन्होंने हरियाणा की बेटियों की जुझारू प्रवृत्ति की तारीफ की और कहा कि वे हमेशा से अन्याय के खिलाफ लड़ने में आगे रही हैं

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement