Advertisement

Haryana Elections 2024: उचाना में दुष्यंत-चंद्रशेखर की गाड़ी पर हमला, इस घटना से गरमाई प्रदेश की सियासत

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए चंद्रशेखर आजाद दुष्यंत चौटाला के समर्थन में रोड शो के लिए आए थे, जहां उनकी गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया

Haryana Elections 2024: उचाना में दुष्यंत-चंद्रशेखर की गाड़ी पर हमला, इस घटना से गरमाई प्रदेश की सियासत

Dushyant Chautala-ChandraShekhar

Add DNA as a Preferred Source

Haryana  Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम चरण में है. इसी बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे जननायक जनता पार्टी (JJP) के चीफ दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया. बता दें कि दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद 30 सितंबर की रात एक रोड शो, कथित तौर पर उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया.

कार का टूटा पिछला हिस्सा
बता दें कि इस हमले में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की कार के पिछले हिस्से का शीशा पूरी तरह से टूट गया था. दुष्यंत चौटाला हरियाणा के उचाना विधानसभा सीट से चुनाव प्रत्याशी हैं. चंद्रशेखर आजाद उनके समर्थन में रोड शो के लिए आए थे. उनका काफिला उचाना कलां गांव में शाम को पहुंचा था, जहां दुष्यंत और चंद्रशेखर रथ पर आगे चल रहे थे, तो इनकी कारें काफिले के पीछे चल रही थीं. तभी अचानक से घटना घट गई.


ये भी पढ़ें- 'कौरवों जैसी पार्टी कभी हरियाणा का भला नहीं कर सकती', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना


 

आग की तरह फैल गई खबर 
जैसे ही हमला हुआ रोड शो को मौके पर ही रोक दिया गया. साथ ही दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद भी रथ से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच में आ गए.
कुछ ही देर में खबर आग की तरह फैल गई, जिसके पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे. बता दें कि हरियाणा में JJP और आजाद समाज पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है. JJP 70 सीटों पर तो वहीं आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर मैदान में उतरी है.


ये भी पढ़ें- Sonam Wangchuck: हिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक, जानें लद्दाख को लेकर क्या है उनकी डिमांड


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement