Advertisement

Haryana Elections 2024: ‘पसंद नहीं, बल्कि आवश्यकता थी’, विनेश ने चुनाव लड़ने के पीछे का बताया कारण

Vinesh Phogat: रेसलर विनेश फोगाट को कांग्रेस ने हरियाणा के जुलाना सीट से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है. वहीं विनेश ने भी अपने चुनाव लड़ने के कारण को साफ कर दिया है.

Latest News
Haryana Elections 2024: ‘पसंद नहीं, बल्कि आवश्यकता थी’, विनेश ने चुनाव लड़ने के पीछे का बताया कारण

vinesh phogat

Add DNA as a Preferred Source

Haryana Assembly Elections 2024: रेसलर विनेश फोगाट ने राजनीति में कदम रखते ही हरियाणा के जुलाना सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. साथ ही विनेश ने राजनीति में आने का कारण  भी साफ कर दिया है.  उन्होंने बताया कि यह निर्णय उनकी पसंद से नहीं, बल्कि एक मजबूरी है. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में विनेश ने कहा कि उन्हें 2024 ओलंपिक के बाद परिस्थितियों ने राजनीति में आने को मजबूर किया. उनके समर्थकों ने उनसे आग्रह किया कि वे अपने अंदर के योद्धा को जिंदा रखते हुए उनके और उनके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ें.

विनेश ने राजनीति में आने का बताया कारण
विनेश फोगाट उन पहलवानों में से थीं, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. उन्होंने कहा कि राजनीति में आना उनके लिए कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यकता बन गई थी. न्याय की लड़ाई में उन्हें केवल अपमान और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें राजनीति में प्रवेश करना पड़ा.

हरियाणा् के लिए विनेश  का विजन
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि हरियाणा और जुलाना के लिए विजन युवा एथलीटों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है. खासकर उन लोगों के लिए जो यौन उत्पीड़न का शिकार होते हैं. उन्होंने कहा कि अब उनका उद्देश्य हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए काम करना है, न कि केवल एक क्षेत्र तक सीमित रहना है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement