Advertisement

Haryana Assembly Election Result 2024: क्या गढ़ी सांपला सीट से तय होगा राज्य का भाविष्य, मोहर लगाएंगे भूपेंद्र हुड्डा या बीजेपी रचेगी इतिहास?

हरियाणा की 90 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है. हरियाणा की गढ़ी सांपला सीट से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा चुनावी मैदान में उतरें हैं. ऐसे में सबकी निगाहें इस सीट पर बनी हुई हैं.

Latest News
Haryana Assembly Election Result 2024: क्या गढ़ी सांपला सीट से तय होगा राज्य का भाविष्य, मोहर लगाएंगे भूपेंद्र हुड्डा या बीजेपी रचेगी इतिहास?
Add DNA as a Preferred Source

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज, 8 अक्टूबर को सुरू हो चुकी है. 90 विधानसभा सीटों पर देखना ये होगा की एक बार फिर हरियाणा में कमल खिलेगा या कांग्रेस इतिहास रचेगी. इन सीटों में एक अहम सीट गढ़ी सांपला किलोई भी है. दरअसल, इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में सबकी नजर इस सीट पर बनी हुई है. वहीं, बीजेपी की तरफ से मंजू हुड्डा इस सीट से उम्मीदवार हैं.   

पूर्व सीएम पर सबकी नजरें 
हरियाणा की गढ़ी सांपला किलोई  से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा बीजेपी से मंजू हुड्डा, आम आदमी पार्टी की ओर से प्रवीण गुसखानी, जेजेपी की ओर से सुशीला देशवाल, INLD से कृष्ण उम्मीदवार हैं. गढ़ी सांपला किलोई सीट एक अहम सीट हैं क्योंकि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. पूर्व सीएम का गढ़ होने के कारण अब सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी हुई हैं. 


ये भी पढ़ें-Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में CM नायाब सिंह सैनी का धर्मशाला दौरा, जानें सैनी समाज से मिलने के पीछे का सियासी गणित


अब तक के आए रुढानों में कांग्रेस आगे चल रही गै. अब देखना ये होगा कि क्या एक बार फिर अपने गढ़ पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा मोहर लगा पाएंगे या बीजेपी इस बार गढ़ी सांपला किलोई सीट पर नया इतिहास रचेगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement