Advertisement

Haryana Assembly Elections 2024: चुनाव से पहले हुआ फेर-बदल, AAP के फरीदाबाद उम्मीदवार ने थामा BJP का हाथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले ही बड़ा फेर-बदल देखने को मिला है. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश मेहता ने पार्टी छोड़ भाजपा से हाथ मिला लिया है.

Latest News
Haryana Assembly Elections 2024: चुनाव से पहले हुआ फेर-बदल, AAP के फरीदाबाद उम्मीदवार ने थामा BJP का हाथ
Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा में 5 अक्टूबर से चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने वाली है. ऐसे में सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं. लेकिन इन सबके बीच आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पार्टी के फरीदाबाद उम्मीदवार प्रवेश मेहता ने आप छोड़ बीजेपी का दामन ताम लिया है. वह फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर और भाजपा के उम्मीदवार व वरिष्ट नेता विपुल गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. 

आप छोड़ थामा बीजेपी का हाथ 
5 अक्टूबर 2024 से हरियाणा में चुनाव शुरू हो जाएंगे. ऐसे में वोटिंग से सिर्फ 6 दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के फरीदाबाद उम्मीदवीर ने पार्टी छोड़ बीजेपी से हाथ मिला लिया है. ऐसे में फरीदाबाद से बीजेपी उम्मीदवार विपुल गोयल का कहना है कि प्रवेश मेहता के पार्टी में शामिल होने से  फरीदाबाद में हमें मजबूती मिलेगी. 


ये भी पढ़ें-Delhi News: दिल्ली में चोरों का आतंक, कारोबारी से लूटा 4KG सोना


कौन हैं प्रवेश मेहता
प्रवेश मेहता पहले बीजेपी के ही सदस्य थे लेकिन, 2014 में जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी. इसके बाद वह इनेलो में शामिल हो गए और चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं मिली. बता दें कि दो साल पहले ही प्रवेश मेहता आम आदमा पार्टी में शामिल हुए थे. अब इस बार आप ने उन्हें टिकट भी दिया लेकिन उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को अपना समर्थन दे दिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement