Advertisement

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में CM नायाब सिंह सैनी का धर्मशाला दौरा, जानें सैनी समाज से मिलने के पीछे का सियासी गणित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र का दौरा करने पहुंचे हैं. मतगणना से पहले उन्होंने सैनी समाज के लोगों से बातचीत की.

Latest News
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में CM नायाब सिंह सैनी का धर्मशाला दौरा, जानें सैनी समाज से मिलने के पीछे का सियासी गणित
Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. 5 अक्टूबर को एक ही फेज में हरियाणा में मतदान हुआ था. आज, 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. वहीं, मतगणना से पहले हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सैनी समाज के धर्मशाला पहुंचे. वहां, उन्होंने सैनी समाज के लोगों के साथ बातचीत की. 

सीएम ने कही ये बात 
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी का कहना है, 'आज मतगणना का दिन है और मुझे पूरा विश्वास है कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे. हरियाणा में तीसरी बार. हमारी सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा करती रहेगी, कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है, भाजपा सेवा के लिए काम करती है.'

 


ये भी पढ़ें-Haryana Assembly Election Results 2024 LIVE: हरियाणा में BJP या Congress कौन मारेगा बाजी? जनता ने किस पर जताया भरोसा, आज होगा फैसला


क्या है सियासी गणित 
हरियाणा में आज मतगणना के बाद ये तय हो जाएगा कि तीसरी बार फिर बीजेपी के सिर पर जीत का ताज सजेगा या कांग्रेस दस साल बाद फिर सत्ता में आएगी. इसी बीज सीएम नायाब सिंह सैनी, सैनी समाज के धर्मशाला पहुंचे. माना जा रहा है कि उन्हें पूर्ण आशा है कि एक बार फिर लोग उनपर भरोसा जताएंगे. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement