Advertisement

Haryana Assembly polls 2024: BJP ने हर सीट के लिए तैयार किए 4 कैंडिडेट, पार्टी ने EC से की तारीख बदलने की मांग

पैनल में चार नाम तो शामिल कर लिए गए हैं, लेकिन प्रत्याशी के तौर पर एक नाम की घोषणा को लेकर अभी समय लग सकता है. जानकारों के मुताबिक सिंतबर के पहले हफ्ते तक प्रत्याशियों को लेकर फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

Latest News
Haryana Assembly polls 2024: BJP ने हर सीट के लिए तैयार किए 4 कैंडिडेट, पार्टी ने EC से की तारीख बदलने की मांग

हरियाणा सीएम नायाब सिंह सैनी (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारी कर रही है. इसी बीच बड़ी खबर ये है कि बीजेपी की तरफ से प्रत्येक सीट पर चार नाम को लेकर पैनल बनाया गया है. माना जा रहा है कि आगे इन्हीं चार नामों में से एक पर प्रत्याशी के तौर पर मुहर लगाई जाएगी. पार्टी ने चार नामों के पैनल बनाने का फैसला प्रदेश चुनाव समिति की पंद्रह घंटे तक चलने वाली मीटिंग के दौरान लिया. 

राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. ये मीटिंग शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित कार्यालय में संपन्न हुई. बीजेपी की तरफ से कैंडिडेट के नामों को लेकर दो दिन तक गुरुग्राम में ये मीटिंग हुई है. पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अब फाइनल लिस्ट का इंतजार है. फाइनल लिस्ट पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से जारी की जाएगी. बीजेपी लोकसभा चुनावों को लेकर आए परिणाम के सारे समीकरण के आधार पर टिकट बांटेगी.


ये भी पढ़ें-Delhi-NCR में वीकेंड पर बरसेंगे बादल, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट  


सिंतबर के पहले हफ्ते जारी हो सकती है फाइनल लिस्ट
पैनल में चार नाम तो शामिल कर लिए गए हैं, लेकिन प्रत्याशी के तौर पर एक नाम को शामिल करने को लेकर अभी वक्त लगेगा. जानकारों के मुताबिक सिंतबर के पहले हफ्ते तक प्रत्याशियों को लेकर फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी. गुरुग्राम में हुई अहम मीटिंग के पहले दिन के दौरान राज्य के कुल 22 जिलों में से 5 जिलों को लेकर रणनीति तय की गई थी. वहीं, दूसरे दिन राज्य के शेष 17 जिलों को कवर किया गया था. इस बीच चुनाव लड़ने के लिए आ रहे आवेदनों को लेकर भी मंथन किया गया.

हरियाणा BJP ने चुनाव आयोग से की तारीख बदलने की मांग
इसके साथ ही हरियाणा BJP की तरफ से चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख बदले की मांग की गई है. इस संदर्भ में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से चिट्‌ठी लिखी गई है. माना जा रहा है कि चुनाव करे दिन ही बिश्नोई समाज कार्यक्रम होने जा रहा है. इससे बिश्नोई समाज के वोटिंग परसेंट में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement