Advertisement

Haryana Election Result 2024: जुलाना की जनता ने किया विनेश फोगाट पर विश्वास, योगेश बैरागी को हराकर दर्ज की जीत

Haryana Election Result 2024: हरियाणा की सबसे हॉट सीट जुलाना में कांग्रेस से विनेश फोगाट और भाजपा से योगेश बैरागी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली आइए जानते है कि जुलाना की जनता ने किसे चुना?

Latest News
Haryana Election Result 2024: जुलाना की जनता ने किया विनेश फोगाट पर विश्वास, योगेश बैरागी को हराकर दर्ज की जीत

Haryana Election Result 2024

Add DNA as a Preferred Source

Haryana Election Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी हो चुकी है. शुरूआती रुझानों की बात करें तो कांग्रेस 67 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं भाजपा 19 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है. अब बात अगर राज्य की सबसे हॉट सीट जुलाना की करे तो यहा पर विनेश फोगाट और योगेश बैरागी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

विनेश फोगाट के पक्ष में रहा पहला रूझान
जुलाना सीट के शुरूआती रूझानों में पहलवान और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट भाजपा के योगेश बैरागी से आगे नजर आ रही है. पहला रूझान विनेश फोगाट के पक्ष में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है. बता दें कि जींद जिले अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें आती हैं.  सभी सीटों पर करीब 66.02 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

विनेश फोगट के पक्ष में रूझान आने के बाद मतगणना केंद्र के बाहर लोगों का जमावड़ा शुरू हो चुका है. यहां समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 11/15 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से 6050 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं.


ये भी पढ़ें- पहले पोस्टल बैलेट, फिर EVM... हरियाणा में किसके सिर सजेगा ताज? जानें काउंटिंग से जुड़ी 5 बड़ी बातें


ये था 2019 विधानसभा चुनावों का नतीजा
2019 विधानसभा चुनावों में इस सीट से जेजेपी के अमरजीत ढांडा को 61,942 वोट मिले. इन्हीं ने इस सीट पर जीत हाशिल की थी. वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के परमिंदर सिंह ढुल रहे इन्हें 37,749 वोट मिले. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मेंद्र सिंह ढुल रहे थे. जिन्हें 12,440 वोट मिले थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement