Advertisement

भगवंत मान पर हरसिमरत कौर बादल का निशाना- नशे में संसद आने वाला इंसान पंजाब चला रहा है

Harsimrat Kaur Badal in Parliament: अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि भगवंत मान ड्रिंक करके पंजाब को ड्राइव कर रहे हैं.

भगवंत मान पर हरसिमरत कौर बादल का निशाना- नशे में संसद आने वाला इंसान पंजाब चला रहा है

Bhagwant Mann and Harsimrat Kaur Badal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) नशे के चलते कई बार अपनी फजीहत करवा चुके हैं. उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कसम खाकर नशा छोड़ने का वादा किया था. अब पंजाब से अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने संसद में पंजाब में नशे का मुद्दा (Punjab Drugs Problem) उठाया है. हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति कभी नशे की हालत में संसद आ जाता था, वही आज पंजाब चला रहा है. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ही ऐसा है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि राज्य की क्या हालत होगी.

हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा में कहा, 'पंजाब के सीएम आज से 8 से 10 महीने पहले इसी सदन में बैठा करते थे. कितनी बार उनकी शिकायतें आईं. खुद उनकी ही पार्टी के सदस्यों ने सीट बदलने की मांग की. जो नशे 11 बजे संसद में नशे की हालत में आता था आज वह पंजाब को चला रहा है. संसद में आकर उन्होंने पूरे सदन की वीडियो बना ली, ताकि देश के दुश्मनों को पता चल जाए कि कौन कहां बैठता है. इसी वजह से उनको पूरे एक सत्र से बाहर कर दिया गया.'

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार से नाराज इमामों ने घेर लिया अरविंद केजरीवाल का घर, जानिए क्या है मामला

'ड्रिंक करके राज्य को कर रहे हैं ड्राइव'
अकाली दल सांसद हरसिमरत कौन ने आगे कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री जी 11 बजे ही न जाने क्या खा पीकर आ जाते थे, लोग उनको सूंघते थे. ऐसे तो हालात हैं. वो बन गए हमारे बदलाव वाले मुख्यमंत्री. उनकी भी क्या ही कहें, उनके ऊपर दो सुपर सीएम बैठे हैं. अब वो अपनी शादी-वादी करने में लग गए. 10 महीनों में नशे से राज्य का ये हाल हो गया. सड़कों पर लिखा होता है कि 'Dont Drink and Dont Drive', यहां तो ड्रिंक करके राज्य को ड्राइव कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें- कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का दावा- मेरी रैलियां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ज़्यादा पॉपुलर

उन्होंने आगे कहा, '2019 का चुनाव जीतने के लिए उन्होंने अपनी मां की झूठी कसम खाई थी कि आज के बाद शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा, क्योंकि चुनाव जीतना था. केजरीवाल जी कहते हैं कि भगवंत मान जितनी बड़ी कुर्बानी कोई नहीं दे सकता. आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस राज्य का सीएम ही ऐसा हो, वहां राज्य के लोगों का क्या ही हाल होगा.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement