Advertisement

21 साल की बेटी हुई प्रेग्नेट तो मां और भाई ने दी खौफनाक सजा, गला रेतकर जिंदा जलाया

UP Crime News: पुलिस ने बताया कि किशोरी का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गर्भवती होने की वजह से मां और भाई ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया.

21 साल की बेटी हुई प्रेग्नेट तो मां और भाई ने दी खौफनाक सजा, गला रेतकर जिंदा जलाया

girl burnt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.  यहां आन की खातिर मां और भाई ने 21 साल की युवती का पहले गला रेता और फिर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवती का अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि किशोरी के गर्भवती होने की वजह मां-बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक, मामला हापुड़ के बहादुरगढ़ इलाके के एक गांव का है. किशोरी की कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी. परिवारवाले उसे नजदीक के अस्पताल में दिखाने ले गए. लेकिन आराम नहीं मिला तो फिर गुरुवार दोपहर को परिजन युवती को गढ़चौपला स्थित एक नर्सिंग होम में लेकर गए. जहां जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है. यह जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए. इस बात से गुस्साए मां और भाई उसे बाइक पर बैठकर घर ले आए.

वारदात में मां ने दिया बेटे का साथ
पुलिस ने बताया कि मां और भाई किशोरी को जबरन जंगल में ले गए और वहां ब्लेड से उसका गला रेत दिया. बेटी को बचाने की बजाए मां ने भी बेटे का सहयोग करते हुए उसके पैर पकड़ लिए. इससे भी मन नहीं भरा तो फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर किशोरी को जिंदा जला दिया.

चीख पुकार सुनकर जंगल में काम कर रहे लोग घटना वाली जगह की ओर भागे तो मां-बेटे मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद युवती को अस्पातल में भर्ती कराया. किशोरी बुरी तरह झुलस गई है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि किशोरी का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गर्भवती होने की वजह से मां और भाई ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया. पुलिल ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement