Advertisement

विधायक की गाड़ी को पास देने के लिए रोक दिया एंबुलेंस, बेटे को मां के शव के साथ पैदल चलना पड़ा

हमीरपुर सदर विधायक मनोज प्रजापति ने सफाई देते हुए कहा कि यमुना पुल पार करते समय यातायात पूरी तरह बंद नहीं था, इसलिए उनकी गाड़ी निकल गई. उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रमुख सचिव का काफिला भी बंदी के दौरान पुल से गुजरा था.

Latest News
विधायक की गाड़ी को पास देने के लिए रोक दिया एंबुलेंस, बेटे को मां के शव के साथ पैदल चलना पड़ा

Hamirpur MLA News

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी पर बने पुल की मरम्मत के चलते हर शनिवार और रविवार को आम लोगों के लिए ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहता है. लेकिन ऐसा लगता है कि यह नियम सिर्फ आम जनता के लिए है, नेताओं और VIPs के लिए नहीं. इस दोहरे रवैये की एक शर्मनाक तस्वीर तब सामने आई, जब एक बेटे को अपनी मां का शव स्ट्रेचर पर रखकर पैदल पुल पार करना पड़ा, जबकि उसी दिन एक विधायक की गाड़ी बेरोकटोक गुजर गई. 

मां का शव लेकर पैदल चला बेटा

थाना सुमेरपुर के टेढ़ा गांव निवासी बिंदा अपनी मां शिव देवी के शव को कानपुर से एंबुलेंस में लेकर आ रहे थे. सुबह 9:30 बजे एंबुलेंस यमुना पुल पर पहुंची तो पुलिस ने उसे आगे जाने से रोक दिया. प्रशासन से विनती करने के बावजूद बेटे की एक न सुनी गई. मजबूरी में उन्होंने मां का शव स्ट्रेचर पर रखकर ड्राइवर की मदद से करीब एक किलोमीटर पैदल पुल पार किया. 

विधायक की गाड़ी निकली

इसी दिन सुबह करीब 6:30 बजे हमीरपुर सदर से भाजपा विधायक मनोज प्रजापति की गाड़ी इसी बंद पुल से पार होती देखी गई. पुलिस ने उनके लिए बैरिकेड्स हटा दिए और सुविधा से गाड़ी को निकलने दिया. जबकि तीन घंटे बाद आए शव वाहन को वही सुविधा नहीं दी गई. इससे प्रशासन का दोहरा मापदंड सामने आ गया. 

विधायक ने दी सफाई

विधायक मनोज प्रजापति ने सफाई दी कि जब वे पुल पार कर रहे थे, तब ट्रैफिक पूरी तरह बंद नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि 21 जून को एक प्रमुख सचिव का काफिला भी पुल से गुजरा था. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया. 

जनता में आक्रोश

यह घटना न केवल प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करती है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि क्या VIP सुविधा के आगे आम जनता का दर्द और इंसानियत गौण हो गई है? बेटे की यह बेबसी हर उस व्यक्ति को झकझोर रही है जो सिस्टम से इंसाफ की उम्मीद करता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement