Advertisement

'उन्होंने हमारे बहनों का सिंदूर उजाड़, हमने आतंक का हेड क्वार्टर उजाड़ दिया', पीएम मोदी ने बताया Operation Sindoor क्यों सफल हुआ

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है.

Latest News
'उन्होंने हमारे बहनों का सिंदूर उजाड़, हमने आतंक का हेड क्वार्टर उजाड़ दिया', पीएम मोदी ने बताया Operation Sindoor क्यों सफल हुआ
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू एडं कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने छुट्टियां मना रहे 26 लोगों की हत्या कर दी थी. जिसमें लोगों को उनका धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने मार दिया गया था. इस घटना के बाद पूरे देश में रोष देखा गया. जिसके बाद भारतीय सेना ने 6 मई की रात और 7 मई की सुबह आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया. जिसमें 100 से ज्यादा आंतकी ढेर हो गए. 

जिसके बाद पाकिस्तान की सेना ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की मगर भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया. 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ. जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है. आज हर आतंकवादी हर आतंकी संगठन जानता है कि 'की हमारी बहनो, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है. 

आतंकियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आतंकियों पर जमकर बरसे. पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया. उन्होंने आगे कहा कि ये मेरे लिए मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बड़ी पीड़ा थी.

इस आतंकी हमले पर पूरा देश एक साथ उठ खड़ा हुआ. हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की छूट भारतीय सेना को दे दी है. आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement