Advertisement

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड Abdul Malik अरेस्ट, SP नेता अरेस्ट 

Abdul Malik Areest Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा में पुलिस ने मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को अरेस्ट कर लिया है. प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम दंगाइयों को चिन्हित कर गिरफ्तारी अंजाम दे रही है.

Latest News
Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड Abdul Malik अरेस्ट, SP नेता अरेस्ट 

Haldwani Violence Abdul Malik Arrest 

Add DNA as a Preferred Source

हल्द्वानी हिंसा (Haldwani Violence) के बाद पुलिस की कार्रवाई चल रही है और आरोपियों को अरेस्ट किया जा रहा है. पुलिस ने हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. इसमें से एक समाजवादी पार्टी के नेता का भाई भी बताया जा रहा है.  पुलिस ने 19 नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. घटना की मजिस्ट्रेयल लेवल पर भी जांच के आदेश दिए गए हैं. शहर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल में तनाव अभी बना हुआ है. घटना वाली जगह बनभूलपुरा में अभी अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया है. 

हलद्वानी (Haldwani Violence) में नभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मदरसा और मस्जिद को हटाने को लेकर उपद्रवियों द्वारा हिंसा की गई थी. इस हिंसा के बाद से शहर में कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन अब घटना वाली जगह को छोड़कर बाकी जगहों से कर्फ्यू हटा लिया गया है. नैनीताल जिले के एएससपी पहलाद राय मीणा ने बताया कि हमारे द्वारा तीन एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें पांच लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है. हमले के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को अरेस्ट कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: कौन है हल्द्वानी को सुलगा देने वाला अब्दुल मलिक, जिसकी उल्टी गिनती धामी सरकार ने की चालू

मुख्य आरोपी के बेटे ने ही कराया था अवैध निर्माण 
हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के बेटे ने ही अवैध मस्जिद और मदरसे का निर्माण कराया था. पुलिस के मुताबिक, अवैध निर्माण कार्य मुख्य आरोपी के बेटे ने ही किया था. अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सुनियोजित ढंग से हिंसा अंजाम दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंटेलीजेंस ने हिंसा की आशंका पहले ही जताई थी. इस हिंसा की आग में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और सार्वजनिक संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में 24 घंटे बाद भी हिंसा के निशान, अलर्ट पर प्रशासन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement