Advertisement

हल्द्वानी: पथराव और आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू, देखते ही गोली मारने के आदेश

Haldwani Clash: हल्द्वानी में एक मदरसे पर बुलडोजर चलाने पहुंची टीम पर हुए पथराव के बाद हंगामा हो गया है. कई गाड़ियों में आग भी लगाई गई है.

Latest News
हल्द्वानी: पथराव और आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू, देखते ही गोली मारने के आदेश

Haldwani Clash

Add DNA as a Preferred Source

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक मदरसे को गिराने पहुंचे नगर निगम की टीम पर पथराव के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. पथराव की घटना के बाद पुलिस की टीम ने लाठीचार्ज किया. वहीं, अराजक तत्वों ने थाने के सामने गाड़ियों को आग लगा दी. पथराव में पुलिस और मीडियाकर्मी घायल हुए हैं और जेसीबी के शीशे भी टूट गए. अब वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है और देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं.

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में नगर निगम की टीम मलिक का बगीचा में बने एक मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने पहुंची थी. प्रशासन का कहना है कि यह मदरसा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया है. इसी के चलते इसे बुलडोजर से तोड़ा जाना था. कार्रवाई शुरू होते ही महिलाओं और युवकों की भीड़ ने पहले विरोध प्रदर्शन किया. इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने प्रशासन और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया.

यह भी पढ़ें- नोएडा में किसानों का धरना खत्म, 6 घंटे बाद खोला गया दिल्ली-नोएडा बॉर्डर

हंगामे के बाद हल्द्वानी के खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा है, 'विकास खंड, हल्द्वानी के समस्त प्रकार के विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित (राज0, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र सहित) कल दिनांक 9 फरवरी 2024 को सुरक्षात्मक कारणों से अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे. समस्त प्रकार के विद्यालय उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे.'

इस पूरे घटनाक्रम पर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है, 'आज शाम को लगभग 4 बजे जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटवा रही थी. कुछ असामाजिक तत्वों ने इसका विरोध करते हुए पत्थरबाजी और आगजनी की. यह भी कहा जा रहा है कि अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग भी की गई. कुमाऊं के डीआईजी घटनास्थल पर पहुंच गए और अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुला ली गई है. राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय से अतिरिक्त फोर्स की भी मांग की है. जिसके बाद 4 कंपनी फोर्स मुहैया कराई गई है.'

जमकर हुई आगजनी

 

थाने के सामने हुई आगजनी
इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हो गए. इमारत को गिराने के लिए लाई गई जेसीबी का शीशा भी टूट गया. हालांकि, भारी विरोध के बावजूद भी नगर निगम का अभियान जारी रहा. कुछ अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने के सामने खड़ी गाड़ियों को आग लगा दी. घायल पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को हलद्वानी बेस अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 'जन्म से OBC नहीं हैं' राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी गुमराह कर रहे हैं

रिपोर्ट के मुताबिक, बुलडोजर एक्शन के दौरान भी पत्थरबाजी जारी रही और प्रशासन की टीम को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज भी किया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement