भारत
H3N2 इनफ्लुएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क होने का निर्देश दिया है.
डीएनए हिंदी: इन्फ्लुएंजा H3N2 वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि क्या देश एक बार फिर से कोविड महामारी की स्थिति में पहुंच सकता है. H3N2 मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र ने भी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है. यह पहली बार नहीं है जब इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आए हैं, बल्कि इस बार यह बीमारी जानलेवा बन गई है. H3N2 संक्रमण से प्रभावित लोग सांस लेने में कठिनाई की शिकायत कर रहे हैं, जिससे कई मामलों में मौत भी हो रही है. बीमारी से निपटने के लिए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) शनिवार को बैठक करने वाली है.
H3N2 के मामले हर दिन लगातार और बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक - दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, हरियाणा, असम, गोवा, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र और पुडुचेरी में एच3एन2 के सबसे ज्यादा मामले हैं. महाराष्ट्र में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से दो लोगों की मौत हो गई है. इस वायरस से संक्रमित कई मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- Virus Attack: Corona और H3N2 Virus के अटैक, एक बार फिर मास्क लगाने और हाथ धोना कर दें शुरू, बचने के उपाय
महाराष्ट्र में H3N2 के सबसे ज्यादा केस
H3N2 इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों पर क्या है केंद्र की सलाह, राज्यों ने क्या-क्या किया?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.