Advertisement

MP News: PWD इंजीनियर ने युवती को दिया नौकरी का झांसा, करना चाहता था गलत काम, फिर हुआ ये.....

MP News: एमपी की ग्वालियर की डबरा तहसील से एक इंजीनियर की पिटाई का मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि ये मेरे साथ गलत संबंध बनाना चाहता था.

Latest News
MP News: PWD इंजीनियर ने युवती को दिया नौकरी का झांसा, करना चाहता था गलत काम, फिर हुआ ये.....

MP News

Add DNA as a Preferred Source

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सब इंजीनियर की पिटाई का मामला सामने आया सामने है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला PWD सब इंजीनियर को पीटती हुई नजर आ रही है साथ ही गंभीर आरोप भी लगा रही है. पिट रहा इंजीनियर आस-पास के लोगों से उसे बचाने के लिए कह रहा है. 

ग्वालियर की डबरा तहसील का मामला
बताया जा रहा है कि आरोपी इंजीनियर ने पहले इस महिला को नौकरी का झांसा देकर रेस्ट रूम में बुलाया और फिर महिला के साथ गलत संबंध बनाने का प्रयास करने लगा. इसके बाद महिला ने इंजीनियर की पिटाई शुरू कर दी. पूरा मामला एमपी के ग्वालियर जिले के डबरा तहसील का है. 


यह भी पढ़ें - ये मंदिर है बुंदेलखंड का kedarnath, स्तिथ हैं 3 रहस्यमयी कुंड - DNA India


पुलिस ने मामला किया दर्ज
युवती ने पहले रेस्ट हाउस के अंदर युवक के साथ मारपीट की युवती का कहना है कि वह इसको अपना भाई मानती थी और ये उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता थे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है.  सब इंजीनियर का नाम रामस्वरूप कुशवाहा है. युवती से मार खा रहा सब इंजीनियर अपने बचाव के लिए आस-पास के लोगों से गुहार लगा रहा था.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement