Advertisement

153 जवान बने बाराती, फर्जी बनाया शादी का मंडप... MP पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कड़िया गांव में ही शादी समारोह के दौरान चोरी से जुड़े 50 से अधिक फरार अपराधियों की तलाश जारी है. हम सभी फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चला रहे हैं.

Latest News
153 जवान बने बाराती, फर्जी बनाया शादी का मंडप... MP पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में चोरों को किया गिरफ्तार

Kadiya gang

Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले में पुलिस ने कुख्यात कड़िया गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग अलग-अलग राज्यों में शादियों में घुसकर दूल्हा-दुल्हन की कीमती चीजों को चुराते थे. इसके बाद अपने गांव कड़िया में जाकर छिप जाते थे. यह गांव अपराधियों का गढ़ माना जाता है. पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि शादी के सीजन में अपने गांव लौटे शातिर चोरों को पकड़ने के लिए ने हमने जाल बिछाया.

उन्होंने कहा, ‘17 विभिन्न पुलिस थानों के कुल 153 जवानों को कड़िया गांव और उसके आसपास तैनात किया गया था. चोरों को बिल से निकालने के लिए एक फर्जी शादी का प्रोग्राम रखा गया. जिसमें पुलिसकर्मियों को बाराती बनाया गया. टेंट, मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकरों के साथ एक पूरी तरह से सुसज्जित शादी जैसी व्यवस्था की. टैंट के अंदर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियो को आम लोगों के बीच तैनात किया गया.

उन्होंने कहा कि जन जागरूकता बढ़ाने और पहचान में सहायता के लिए पुलिस ने मंगलवार को गांव भर में बैनर लगाए, जिनमें वांछित अपराधियों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं. इन अपराधियों में से कुछ के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं. पुलिस ने मंगलवार रात जैसे ही शादी की रस्में शुरू हुईं. चारों चोर वहां पहुंच गए. पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कबीर सांसी (24) भी शामिल है, जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. दूसरे अपराधी ऋषि सांसी (19) के खिलाफ हरसूद, खंडवा, रीवा, नीमच और राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के साथ-साथ झालावाड़ (राजस्थान) सहित 13 जिलों में मामले दर्ज हैं. जबकि अन्य आरोपी रोहन सांसी और मोहनीश सांसी हैं जिनके खिलाफ कुल 36 मामले दर्ज हैं.

गिरोह के 50 सदस्य अभी भी फरार
उन्होंने बताया कि अकेले कड़िया गांव में ही शादी समारोह के दौरान चोरी से जुड़े 50 से अधिक फरार अपराधियों की तलाश जारी है. हम सभी फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चला रहे हैं. कड़िया गिरोह देश भर में चोरी और डकैती में कथित रूप से व्यापक संलिप्तता के लिए पुलिस के रडार पर रहा है.

अपराधियों के पास से 1.45 करोड़ रुपये की चोरी की गई कीमती चीजें बरामद की गईं हैं. पुलिस को कड़िया गांव में हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा था जब वे गिरोह के सदस्यों को पकड़ने गए थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement