Advertisement

Gurugram News: होटल में गैंगस्टर की पूर्व गर्लफ्रेंड दिव्या की हत्या, CCTV में लाश ले जाते दिखे आरोपी

Gurugram Crime News: गुरुग्राम पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Latest News
Gurugram News: होटल में गैंगस्टर की पूर्व गर्लफ्रेंड दिव्या की हत्या, CCTV में लाश ले जाते दिखे आरोपी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के एक होटल में  27 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के तौर पर हुई है, जो पेशे से मॉडल है. बताया जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद आरोपी उसका शव BMW लेकर फरार हो गए. आरोप है कि होटल मालिक अभिजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या की हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ दो आरोपी महिला का शव लेकर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वारदात को बस स्टैंड के पास सिटी प्वाइंट होटल में रात 11 बजे अंजाम दिया गया है. जिसके बाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हत्या के बाद महिला को कार में भर कर ले जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि होटल मालिक अभिजीत ने ही महिला का कत्ल किया है और शव को छिपाने के लिए उसे बाहर भेज दिया. अभिजीत पर आरोप है कि उसने 10 लाख रूपये देकर दिव्या पाहुजा की लाश को ठिकाने लगाने के भेज दिया. 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: मुगल बादशाह बाबर का भी जुड़ेगा रामलला के अभिषेक से नाता, जानिए क्या है पूरी योजना

पुलिस ने शुरु की जांच 

 पुलिस ने अभिजीत और दो अन्य को हिरासत में लेकर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है. दिव्या पाहुजा का नाम गुरुग्राम के गैंगस्टर संदीप गाडोली के एनकाउंटर में सबसे पहले सामने आया था. बताया जाता है कि दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड थी. गुरुग्राम पुलिस को पता चला की दिव्या पाहुजा संदीप से मिलने मुंबई जाने वाली है. इसी दौरान पुलिस ने मुंबई में दबिश देकर  गैंगस्टर संदीप गाडोली का एनकाउंटर कर दिया था. जिसके बाद संदीप गाडोली की बहन ने दिव्या पाहुजा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और इस एनकाउंटर को फर्जी बताया था. संदीप गाडोली की बहन की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्जकर दिव्या पाहुजा को गिरफ्तार कर लिया था. यह पूरी घटना 7 फरवरी 2016 की थी. 

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब के खन्ना में तेल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

मृतका की बहन ने दर्ज कराई शिकायत 

मृतका की बहन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने शिकायत में बताया कि दिव्या से उसकी बात 2 जनवरी की सुबह तक हुई लेकिन रात होते ही उसका नंबर नॉट रीचेबल आने लगा. ऐसे में जब उसने होटल के मालिक अभिजीत को फ़ोन किया तो वह इधर-उधर की बात करने लगा. मृतका की बहन का कहना है कि दिव्या संदीप गाडोली के हत्या के मामले में गवाह थी. ऐसे साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement