Advertisement

एल्विश यादव जैसा इन्फ्लुएंसर बनने की थी ख्वाहिश…, टेनिस प्लेयर राधिका ने पिता से अपने करियर के बारे में कही थी ये बात

Gurugram Crime: गुरुग्राम में राधिका यादव की हत्या एक ट्रैजेडी बनकर सामने आई है. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी. मिली जानकारी के मुताबिक राधिका ने अपने पिता से अपने करियर को लेकर कई बातें बताई थी.

Latest News
एल्विश यादव जैसा इन्फ्लुएंसर बनने की थी ख्वाहिश…, टेनिस प्लेयर राधिका ने पिता से अपने करियर के बारे में कही थी ये बात

Radhika Yadav

 

Add DNA as a Preferred Source

Gurugram Crime: गुरुग्राम के एक गांव से ताल्लुक रखने वाली 25 वर्षीय राधिका यादव की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. बता दें, राधिका एक होशियार और मेहनती टेनिस खिलाड़ी थी, जो अपनी टेनिस एकेडमी चलाने और सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर बनने का सपना देख रही थी. उसने अपनी कड़ी मेहनत से सोशल मीडिया पर पहचान बनाने की कोशिश की थी. राधिका के वीडियो और फिटनेस कंटेंट को लेकर उसकी तैयारी भी काफी गंभीर थी.

पापा, मेरे पास बहुत कंटेंट है

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार राधिका ने अपने पिता से कई बार कहा था, 'पापा, मेरे पास बहुत कंटेंट है, मैं पैसे कमा लूंगी,' परंतु उसके पिता दीपक यादव को यह सब पसंद नहीं था. वह चाहते थे कि राधिका टेनिस एकेडमी को बंद कर दे और सोशल मीडिया से दूर रहे. दीपक यादव का अपना अच्छा रेंटल बिजनेस था और वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी आत्मनिर्भर बने. राधिका का सोशल मीडिया से जुड़ाव परिवार में असंतोष का  कारण बनता चला गया. 


यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नाबालिगों पर क्रूरता, कार में ओरल सेक्स के लिए किया मजबूर, Video बना ब्लैकमेल की कोशिश


मां को भरोसा दिलाया था

राधिका ने अपनी मां को भरोसा दिलाया था कि वह ऐसा कोई काम नहीं करेगी, जिससे परिवार की बदनामी हो, लेकिन उसके पिता को उसका यह कदम स्वीकार्य नहीं था. गुस्से में आकर उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि यह एक पारिवारिक विवाद था और इसमें न तो कोई प्रेम प्रसंग था और न ही इसे ऑनर किलिंग कहा जा सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement