भारत
गाड़ी रोकने का इशारा करने पर युवकों ने पुलिसकर्मी पर हमला किया. पब्लिक की मदद से पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों को भेजा गया जेल.
डीएनए हिंदी: हरियाणा के गुरुग्राम की साइबर सिटी में पुलिसकर्मियों को वाहनों की चेकिंग करना भारी पड़ गया. यहां देर रात पुलिस ने जैसे ही एक कार रोकने का प्रयास किया. कार सवार चार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी. आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की फर्दी फाड़ दी. मौके पर जमा हुए लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई और आरोपियों को दबोच लिया.
दरअसल, गुरुवार के साइबर सीटी में सेक्टर 18 थाने की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिसकर्मियों रात करीब 11.50 पर तेज रफ्तार में गुजर रही कार को चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने गाड़ी रोकने की जगह पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया. इसके बाद कार भगा दी. कार में चार युवक सवार थे और उसके शीशे भी काले थे. पुलिस का शक और गहराया और आरोपियों को 500 मीटर तक पीछा कर दबोच लिया. यहां गाड़ी से बाहर निकलते ही आरोपी युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी.
पुलिसकर्मियों को दौड़ाया वर्दी भी फाड़ी, पब्लिक की मदद से आए काबू
कार सवार आरोपी युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दौड़ा लिया. एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी. इस दौरान राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया. थाने से आए एक अन्य टीम की मदद से आरोपियों थाने ले जाया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहम्मदहेरी गांव निवासी आकाश उर्फ भोला, दौलताबाद गांव के सुरेंद्र, लक्ष्मण विहार कॉलोनी निवासी आयुष और विक्रम के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया. यहां से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर