Advertisement

'बेटी की कमाई खाना- रील बनाना', टेनिस प्लेयर राधिका यादव को पिता ने क्यों मारा, अब कुबूला पूरा सच

Radhika Yadav Murder: गुरुग्राम के राधिका मर्डर केस में नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. स्टेट लेवल टेनिस खालड़ी राधिका यादव को कुद उसके ही पिता ने तीन गोलियां मारीं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
'बेटी की कमाई खाना- रील बनाना', टेनिस प्लेयर राधिका यादव को पिता ने क्यों मारा, अब कुबूला पूरा सच

Justice For Radhika

Add DNA as a Preferred Source

राधिका यादव मर्डर केस: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां सेक्टर -57 में ऑनर किलिंग जैसी घटना सामने आई है. स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका को उसके पिता ने ही मौत के घाट उतार दिया. ये वारदात तब हुई जब राधिका अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित किचन में काम कर रही थी. राधिका के पिता ने मामले में अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. बेटी के इंस्टग्राम रील्स बनाने के कारण पिता ने एक के बाद एक पांच गोलियां बेटी पर दाग दीं. इसमें बेटी को तीन गोलियां लगीं.

पिता ने कुबूला गुनाह 

राधिका के पिता दीपक यादव ने खुद अपना गुनाह कुबूल किया लिया है. उसने पुलिस को बताया कि उसे गांव के लोग बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे. इससे दीपक को मानसिक रूप से आघात पहुंचा. बताया गया कि बेटी के टेनिस में करियर बनाने के लिए पिता ने बेटी को हर सुविधा मुहैया कराई थी लेकिन जब पिता ने बेटी को इंस्टाग्राम रील्स बनाने में व्यस्त देखा तो पिता ने खौफनाक कदम उठा लिया. जानकारी के अनुसार सुशांत लोक-2 में रहने वाली राधिका यादव स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी थी. 25 साल की राधिका ने कई मेडल जीत कर अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया था, इंस्टग्राम रील्स पर ध्यान देने के कारण पिता अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए. उन्होंने रिवाल्वर से कई गोलियां चलाईं. 

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र: NCP नेता सचिन कुर्मी हत्याकांड की SIT करेगी जांच, भारी विवाद के बाद फडणवीस सरकार ने उठाया कदम

उसने बताया कि उसकी बेटी राधिका एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी थी,जिसने कई बार नेशनल लेवल पर ट्रॉफी जीती थी. लेकिन कंधे में चोट लगने के बाद वह खेल से दूर हो गई थी और उसने अपनी टेनिस एकेडमी खोल ली थी. एफआईआर की कॉपी के मुताबिक, दीपक यादव सिर्फ एकेडमी ही नहीं, बल्कि राधिका की सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की आदत से भी नाराज था. उसे लगता था कि ये सब उसके परिवार की इज्जत को नुकसान पहुंचा रहा है. जब उसने राधिका से एकेडमी बंद करने को कहा तो राधिका ने मना कर दिया. इसके बाद दीपक लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा. FIR में उसने बताया कि जब वह दूध लेने गांव वजीराबाद जाता था, तो लोग राधिका की सोशल मीडिया उपस्थिति और एकेडमी को लेकर ताने मारते थे, जिससे उसे गुस्सा आता था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement