Advertisement

Gurugram sexual assault case: 'भाई और पिता कर रहे मेरा यौन शोषण' 11वीं में पढ़ रही छात्रा ने टीचरों को सुनाई आपबीती

Father, Brother Sexual Assault Minor: गुरुग्राम में सामने आया है इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला. नाबालिग ने भाई और पिता पर लगाए गंभीर आरोप.

Gurugram sexual assault case: 'भाई और पिता कर रहे मेरा यौन शोषण' 11वीं में पढ़ रही छात्रा ने टीचरों को सुनाई आपबीती

Sexual Assault 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुरुग्राम में अब ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर के रख दिया है. यहां एक 17 साल की लड़की ने अपने पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसके पिता और भाई उसका यौन शोषण कर रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए इधर पुलिस ने भी तुरंत ही मामला दर्ज कर लिया है.

कैसे सामने आई बात?

घटना खेरकी पुलिस स्टेशन एरिया की है. पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब 11वीं पढ़ने वाली इस पीड़िता ने इस बारे में स्कूल की प्रिंसिपल और टीचरों को बताया. पीड़िता ने सबसे पहले स्कूल की टीचरों को ही ये बात बताई कि उसका यौन शोषण हो रहा है और उसके पिता और भाई उसके साथ हैवानियत कर रहे हैं. साथ ही पीड़िता ने ये भी बताया कि उसे धमकी भी दी गई है कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे.

ये भी पढ़ें: इंदौर में छात्र ने महिला प्रिंसिपल को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की बात सुनते ही तुरंत उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और मामला पुलिस को बतलाया गया. POSCO एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. खेरकी दौला पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने कहा है कि हम आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement