Advertisement

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल के बाद साउथ दिल्ली के तीन मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

इन धमकियों के बाद मॉल के स्टाफ ने लोगों के मॉल से बाहर निकाला. साथ ही मॉल की तालाशी लेने लगे. इमेल में चाणक्य मॉल, सेलेक्ट सिटीवॉक, एंबियंस मॉल के साथ-साथ कई दूसरे कॉम्प्लेक्स का नाम भी शामिल था.

Latest News
गुरुग्राम के एंबियंस मॉल के बाद साउथ दिल्ली के तीन मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Bomb Squad Team (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में बम की झूठी धमकी प्राप्त होने के बाद आज साउथ दिल्ली में स्थित तीन मॉल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. तीन मॉल के साथ एक हॉस्पिटल को भी इसमें शामिल किया गया है. ये धमकिया एक एक ईमेल के द्वारा दी गई है. इन धमकियों के बाद मॉल के स्टाफ ने लोगों के मॉल से बाहर निकाला. साथ ही मॉल की तालाशी लेने लगे. इमेल में चाणक्य मॉल, सेलेक्ट सिटीवॉक, एंबियंस मॉल के साथ-साथ कई दूसरे कॉम्प्लेक्स का नाम भी शामिल था.

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को भी मिली थी
पिछले दिनों गुरुग्राम के एंबियंस मॉल बम से उड़ाने की सूचना मिली थी. ये धमकी एक खास मेल के तहत दी गई थी. इस मेल में कई और मॉल्स को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसको लेकर मॉल की तरफ से पुलिस को मेल करके सूचना दी गई थी. हालंकि अभी तक इस मामले में कुछ भी संदिग्ध जैसा नहीं मिला था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पढ़ने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement