Advertisement

गुजरात: महिला ने प्रेमी के लिए रिकॉर्ड किया वीडियो, कहा- 'तुम शादी कर लेना', फिर कर ली आत्महत्या

गुजरात से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां बनासकांठा जिले में एक युवती ने वीडियो रिकॉर्ड करके आत्महत्या कर ली. इसके बाद परिवार ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Latest News
गुजरात: महिला ने प्रेमी के लिए रिकॉर्ड किया वीडियो, कहा- 'तुम शादी कर लेना', फिर कर ली आत्महत्या
Add DNA as a Preferred Source

Gujarat News: गुजरात से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.  यहां बनासकांठा जिले में एक युवती ने वीडियो रिकॉर्ड करके आत्महत्या कर ली. युवती ने अपने प्रेमी को वीडियो रिकॉर्ड करके कहा कि मुझे माफ करना. यह कदम उठा रही हूं. उदास मत होना. हमेशा खुश रहना. जिंदगी जीना और शादी कर लेना. इसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली. परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. 

क्या है पूरा मामला?
युवती की पहचान राधा ठाकुर के नाम से हुई है. युवती एक ब्यूटी पार्लर चलाती है. कुछ साल पहले युवती पति से अलग हो गई थी और पालनपुर में अपनी बहन के साथ रहती थी. युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने प्रेमी के लिए एक मैसेज भी रिकॉर्ड किया. इसमे उसने बताया कि वह अपने घर पर हो रहे झगड़ों से तंग आ गई है. युवती की बहन अल्का का कहना है कि वह रविवार रात घर आई और खाना खाने के बाद सो गई. सुबह हमें उसकी लाश मिली. राधा के मुताबिक, युवती के फोन में कुछ वीडियोज मिले हैं. उन्हें उस लड़के पर शक है जिससे वह बात करती थी. परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम वह शख्स कौन है, जिससे युवती बात करती थी. इस वजह से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. 


यह भी पढ़ें - Asna Cyclone पर मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट, गुजरात में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी


 

प्रेमी से मांगी माफी, परिवार कर रहा सवाल
युवती ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो शूट किया और उसमें कहा कि मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं. अगर तुम खुश रहोगे तो मैं भी खुश रहूंगी. मेरी आत्मा को शांति मिलेगी. युवती ने कहा कि उदास मत होना. खुश रहना और शादी कर लेना.  

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement