Advertisement

Gujarat News: खुशी के मौके पर छाया मातम, बेटे की बर्थडे पार्टी में मां को आया हार्ट अटैक, देखें Video

गुजरात के वलसाड में बेटे की बर्थडे पार्टी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मां की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.

Latest News
Gujarat News: खुशी के मौके पर छाया मातम, बेटे की बर्थडे पार्टी में मां को आया हार्ट अटैक, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

गुजरात के वलसाड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां खुशी के माहौल में अचानक मातम छा गया. दरअसल, यामिनीबेन अपने 5 साल के बेटे का जन्मदिन मना रही थी. इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना के बाद तुरंत महिला के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

बेटे की बर्थडे पार्टी पर आया हार्ट अटैक 
जानकारी के अनुसार, वापी के एक नामी होटल में बारोट परिवार 5 साल के बेटे का जन्मदिन मना रहे था. इस पार्टी में परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार गाने की लय पर थिरक रहे थे. सासाटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि बर्थडे बॉय गौरीक की मां यामिनीबेन और उनके पिता स्टेज पर पार्टी एन्जॉय कर रहे थे. इस दौरान अचानक यामिनीबेन ने अपना सिर अपने पति के कंधे पर रख दिया और मंच से नीचे गिर गईं. 

 


ये भी पढ़ें-Kolkata Rape-Rape Case: ममता सरकार ने मानी डॉक्टरों की मांगें, पुलिस कमिश्नर को किया बर्खास्त, प्रदर्शन खत्म करने की अपील  


आए दिन हार्ट अटैक के मामले 
देश में पिछले कुछ सालों में दिल का दौरा पड़ने से कई लोगों का जान जा चुकी है. लोगों को राह चलते, नाचत समय, जिम में वर्कआउट के दौरान दिल के दौरे पड़ रहे हैं. पहले ऐसा 60-65 साल की उम्र के लोगों के साथ होता था, लेकिन हाल के कुछ सालों में देखा गया है कि अब तो 8-9 साल के बच्चों से लेकर 35-40 वर्ष की उम्र तक के लोगों के साथ भी ऐसा हो रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement