Advertisement

आज की युवा पीढ़ी कमाल कर रही है- PM, हमारी संस्कृति की दुनियाभर में पहचान, हमारे त्योहार दुनियाभर में मनाएं जा रहे, युवाओं में भक्ति भाव होना बेहद सुखद, युवा आज भक्ति को जीवन में ढाल रहे, स्टार्टअप इंडिया की यात्रा अभूतपूर्व | भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही-PM, दुनियाभर के देशों की भारत पर नजर, भारत दुनिया का तीसरा स्टार्टअप सिस्टम, कल गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाएगा, 'विकसित भारत को तेजी से आगे ले जाना है', भारतीय उत्पाद बेहतर क्वालिटी का बनाएं, | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात', PM के 'मन की बात' का 130वां एपिसोड, कल गणतंत्र दिवस का पर्व मनाएं- PM, आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस- PM मोदी, 'संविधान निर्माताओं को नमन करने का दिन', कल गणतंत्र दिवस का पर्व मनाएं

गुजरात : वडोदरा की IOCL रिफाइनरी में भीषण ब्लास्ट से लगी आग, धुएं के गुबार के बीच बचाए गए कर्मचारी

गुजरात के वडोदरा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) रिफाइनरी में सोमवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. इस विस्फोट में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Latest News
गुजरात :  वडोदरा की IOCL रिफाइनरी में भीषण ब्लास्ट से लगी आग, धुएं के गुबार के बीच बचाए गए कर्मचारी
Add DNA as a Preferred Source

गुजरात के वडोदरा के कोयली इलाके में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) रिफाइनरी में सोमवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. कोयली में IOCL रिफाइनरी में विस्फोट के कारण शाम करीब 4 बजे आग लग गई. कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार देखा गया. विस्फोट के बाद रिफाइनरी में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया.

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
DCP ट्रैफिक ज्योति पटेल ने पीटीआई को बताया, 'बचाव अभियान जारी है, अभी तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है.' विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने कहा, 'मुझे बाजवा के सरपंच अजीत पटेल का फोन आया, जिसमें उन्होंने आग लगने की सूचना दी. मैंने रिफाइनरी के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन चूंकि वे आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं, इसलिए मैं उनसे फोन पर बात नहीं कर सका. कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, शुक्र है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.'


यह भी पढ़ें - मणिपुर में CRPF का बड़ा ऑपरेशन, पुलिस स्टेशन को उड़ाने आए 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया


 

धुएं के गुबार के बीच बचाए गए कर्मचारी
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कोयली में IOCL रिफाइनरी में विस्फोट के कारण शाम करीब 4 बजे आग लग गई. कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार देखा गया. विस्फोट के बाद रिफाइनरी में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement