Advertisement

US Trump Wall से गिरकर गुजराती शख्स की हुई मौत, अमेरिका जाने का सपना रह गया अधूरा

अमेरिका जाने के सपने को पूरा करने के चक्कर में एजेंट के जाल में फंसे गुजराती शख्स की मौत हो गई. US ट्रंप वॉल ​से गिरने पर पत्नी और बच्चे घायल.

US Trump Wall से गिरकर गुजराती शख्स की हुई मौत, अमेरिका जाने का सपना रह गया अधूरा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका में रहने का सपना लिए यूएस ट्रंप वॉल (US Trump Wall) से प्रवेश का प्रयास कर रहे गुजराती शख्स की गिरकर मौत हो गई. वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने का प्रयास कर रहा था. 32 वर्षीय गुजराती शख्स मेक्सिको अमेरिकी दीवार पर चढ़कर छलांग ही लगाने वाला था कि उसकी गिकर मौत हो गई. मृतक की पहचान गुजरात के गांधीनगर जिले में कलोल निवासी बृज कुमार यादव के रूप में हुई है. 

एजेंट के चक्कर में आकर फंस गया शख्स

पुलिस जांच में सामने आया कि मेक्सिको अमेरिकी बॉर्डर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद है. वह अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोविड महामारी की पांबदियों को हटाने का इंतजार कर रहे हैं. इसबीच ही बृज कुमार यादव दो एजेंटों के झांसे में आ गया. वह उत्तर गुजरात के उन 40 लोगों में शामिल था, जो कि टिजुना ने मेक्सिको बार्डर (US Mexico Border) को पार करके सैन डिएगो पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. यादव ने यहां अपने तीन साल के बेटे को लेकर जब बार्डर पार करने की कोशिश तो हादसा हो गया. वह दीवार से नीचे आ गिरा औण्र मौत हो गई. वहीं उसकी पत्नी और बच्चे भी अस्पताल में भर्ती है. 

गुजरात के टेलीफोन कॉलोनी का था यादव परिवार

गुजरात पुलिस की जांच में सामने आया कि बृज कुमार यादव उत्तर गुजरात के अहमदाबाद स्थि​त डिंगुचा गांव से करीब 14 किलोमीटर दूर टेलीफोन कॉलोनी में रहता था. यहां के आधे से भी ज्यादा लोग अमेरिका जा चुके हैं. इन्हीं की तरह यादव का भी परिवार के साथ अमेरिका में रहने का सपना था. वह अपने इसी सपने को लेकर हर किसी से अमेरिका जाने की चर्चा करता था. इसबीच ही उसे एजेंटों ने अपने जाल में फंसाकर अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचाने का प्लान समझाया, जिसमें उसकी मौत हो गई. इससे पहले जनवरी माह में भी यहीं के रहने वाले प्रियांक पटेल की अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश में मौत हो गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement