Advertisement

गुजरात में बड़ा हादसा! वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल हुआ धराशायी, नदी में गिरे ट्रक, 9 लोगों की मौत

गुजरात के आणंद जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल अचानक टूट गया. पुल अचानक दो टुकड़ों में टूट गया और वहां से निकल रहे ट्रक नदी में गिर गए. हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.

Latest News
गुजरात में बड़ा हादसा! वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल हुआ धराशायी, नदी में गिरे ट्रक, 9 लोगों की मौत
Add DNA as a Preferred Source

गुजरात के आणंद जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज देखते ही देखते धराशाही हो गया और दो टुकड़ों में टूट गया. पुल महिसागर नदी पर स्थित था और इसके टूटने की वजह से दो भारी ट्रक नदी में जा गिरे. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं. मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 लोगों को रेस्क्यू किए जाने का दावा किया गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे ड्राइवरों और अन्य संभावित घायलों की तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी 

गुजरात के महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा ब्रिज तड़के सुबह टूट गया. हादसे में ब्रिज से गुजर रहे ट्रक और टैंकर नदी में गिर गए. वर्षों पुराना ब्रिज लंबे समय से जर्जर हो चुका था, केवल मरम्मत का काम किया जा रहा था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल आज सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया. उन्होंने कहा, 'महिसागर नदी पर पुल का एक हिस्सा सुबह करीब 7.30 बजे ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिर गए. दो ट्रक और दो वैन सहित वाहन नदी में गिर गए. हमने अब तक चार लोगों को बचाया है.'  इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है. कुछ घायल हुए हैं, कई लोग अभी भी लापता हैं, इसलिए तलाश जारी है. 40 साल पुराना यह पुल जर्जर हो चुका था. बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजी गई. बड़ी बात यह है कि इस पुल की जगह एक नया पुल बनाने की अनुमति दे दी गई. 

ये भी पढ़ें-नहीं रही विश्व की सबसे उम्रदराज हथिनी 'वत्सला', MP के पन्ना टाइगर रिजर्व में ली आखिरी सांस

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक ट्रक, एक वैन और एक कार पुल पार कर रहे थे तभी पुल टूट गया, जिससे सभी वाहन नीचे नदी में गिर गए. पुल ढहने के तुरंत बाद, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया. पुलिस और डिजास्टर रिस्पोंस टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement