Advertisement

Gujarat Election: कांग्रेस को एक और झटका, भाजपा में शामिल होगा यह विधायक

गिर सोमनाथ जिले में तलाला सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बराड़ ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है.

Gujarat Election: कांग्रेस को एक और झटका, भाजपा में शामिल होगा यह विधायक

मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका देते हुए उसके वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने बुधवार को विधायक पद तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना तय माना जा रहा है.

गिर सोमनाथ जिले में तलाला सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बराड़ ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा पत्र भेजा तथा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य को भी इस्तीफा सौंपा.

पढ़ें- गोपाल इटालिया सूरत की कतारगाम सीट से लड़ेंगे चुनाव, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

बराड़ ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया तथा वह चुनावी टिकट पाने की बिना किसी पूर्व शर्त के भाजपा में शामिल होंगे.

पढ़ें- Gujarat Election: AAP ने जारी की स्टार कैंपनेर्स की लिस्ट, ये क्रिकेटर भी करेगा प्रचार

इससे एक दिन पहले कांग्रेस विधायक तथा आदिवासी नेता मोहनसिंह राठवा ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था तथा भाजपा में शामिल हो गए थे. गुजरात विधानसभा चुनाव में दो चरणों में एक तथा पांच दिसंबर को मतदान होगा. मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

(भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement