Advertisement

Gujarat Assembly elections 2022: गुजरात चुनावों के लिए AAP की नई लिस्ट जारी, जानिए किसे मिला मौका

AAP ने 20 उम्मीदवारों के नाम की छठवीं लिस्ट जारी कर दी है. अभी तक कुल 73 नाम घोषित किए गए हैं.

Gujarat Assembly elections 2022: गुजरात चुनावों के लिए AAP की नई लिस्ट जारी, जानिए किसे मिला मौका

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अब तक गुजरात में 182 विधानसभा सीटों में से 73 पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. AAP ने गुरुवार को जिन 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें से 10 पर इस समय सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं, 9 कांग्रेस के विधायक हैं और एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक है. 

इन 20 सीट में तीन अनुसूचित जनजातियों के लिए और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. मेहसाणा विधानसभा सीट पर AAP ने भगत पटेल को उतारा है जहां से इस समय बीजेपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

Cough Syrup से 100 बच्चों की मौत के बाद इंडोनेशिया में अलर्ट, सभी तरल दवाओं की बिक्री रोकी

जिग्नेश मेवाणी को कौन प्रत्याशी देगा टक्कर?

AAP ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वडगाम सीट से दलपत भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से इस समय कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी विधायक हैं. 

रापर, विजापुर, भिलोदा और जूनागढ़ में कौन है AAP प्रत्याशी?

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने रापर से अंबाभाई पटेल, विजापुर से चिराग पटेल, भिलोदा से रूपसिंह भगोदा, बयाड से चुन्नीभाई पटेल, प्रांतिज से अल्पेश पटेल, घाटलोदिया से विजय पटेल, जूनागढ़ से चेतन गजेरा और विसावदार से भूपत भयानी को मैदान में उतारने का फैसला किया है. 

अंबानी-अडानी नहीं, शिव नाडर हैं देश के सबसे बड़े दानवीर, जानिए किसने कितना किया दान?

ये सीटें भी हैं बेहद अहम

अंकलव से गजेंद्र सिंह, उमरेठ से अमरीश पटेल, कपडवंज से मनुभाई पटेल, संतरामपुर से पर्वत फौजी, दाहोद से दिनेश मुनिया, मंजलपुर से विरल पांचाल, सूरत (उत्तर) से महेंद्र नवाडिया, डांग से सुनील गामित, बोरसाड से मनीष पटेल और वलसाड से राजू मार्चा हैं.

BJP-Congress ने नहीं जारी की है लिस्ट

BJP और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अब तक पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

डीएनए हिंदी: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अब तक गुजरात में 182 विधानसभा सीटों में से 73 पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. AAP ने गुरुवार को जिन 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें से 10 पर इस समय सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं, 9 कांग्रेस के विधायक हैं और एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक है.

Rishi Sunak ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में सबसे आगे, क्या पूरा कर सकेंगे अधूरा सपना?

इन 20 सीट में तीन अनुसूचित जनजातियों के लिए और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. मेहसाणा विधानसभा सीट पर AAP ने भगत पटेल को उतारा है जहां से इस समय भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

जिग्नेश मेवाणी को कौन प्रत्याशी देगा टक्कर?

AAP ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वडगाम सीट से दलपत भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से इस समय कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी विधायक हैं. 

रापर, विजापुर, भिलोदा और जूनागढ़ में कौन है AAP प्रत्याशी?

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने रापर से अंबाभाई पटेल, विजापुर से चिराग पटेल, भिलोदा से रूपसिंह भगोदा, बयाड से चुन्नीभाई पटेल, प्रांतिज से अल्पेश पटेल, घाटलोदिया से विजय पटेल, जूनागढ़ से चेतन गजेरा और विसावदार से भूपत भयानी को मैदान में उतारने का फैसला किया है. 

ये सीटें भी हैं बेहद अहम

अंकलव से गजेंद्र सिंह, उमरेठ से अमरीश पटेल, कपडवंज से मनुभाई पटेल, संतरामपुर से पर्वत फौजी, दाहोद से दिनेश मुनिया, मंजलपुर से विरल पांचाल, सूरत (उत्तर) से महेंद्र नवाडिया, डांग से सुनील गामित, बोरसाड से मनीष पटेल और वलसाड से राजू मार्चा हैं.

BJP-Congress ने नहीं जारी की है लिस्ट

BJP और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अब तक पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है. (इनपुट: भाषा) 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement