भारत
Gujarat Election 2022 में बीजेपी ने 156 सीटों के साथ एक प्रचंड जीत हासिल की है जबकि आप के हिस्से में मात्र 5 सीटें ही आईं हैं.
डीएनए हिंदी: गुजरात में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) की जीत के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 156 सीटें हासिल की है. इसके चलते अब पूरा गुजरात भगवामय हो गया है. ऐसे में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) के लिए बुरी खबर आई है. पार्टी को पहले ही मात्र 5 सीटें मिली हैं. इनमें से भी एक AAP विधायक भूपत भयानी (Bhupat Bhayani) के बीजेपी में जानें की रिपोर्ट है. इस बीच विधायक ने खुद ही साफ कर दिया है कि वे बीजेपी में जाएंगे या नहीं. हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की भी जमकर तारीफ की है.
दरअसल, AAP विधायक (MLA Bhupat Bhayani) भूपत भयानी ने अपने एक बयान से अपने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) समेत गुजरात AAP ईकाई की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. भयानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की तारीफ की. विधायक भयानी ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि वे आरएसएस (RSS) के भी बड़े प्रशंसक हैं और बचपन से ही आरएसएस की शाखा से संबंधित कार्यक्रमों में जाते रहे हैं.
आ गया थ्री इन वन हेडफोन, धांसू म्यूजिक सुनाने के साथ देगा साफ हवा, इसका खर्चा तो...
एक टीवी चैनल के पत्रकार से बात कर AAP विधायक भूपत भयानी ने कहा है कि वह जल्द ही यह तय करेंगे कि BJP में जाना है या नहीं. भयानी ने बीजेपी को अपनी पुरानी पार्टी बताया है. बीजेपी में वे कैसे जाएंगे, इसको लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की. भयानी ने कहा है कि वे अपने क्षेत्र की जनता से पूछेंगे कि क्या वे बीजेपी में जाएं. भूपत ने कहा है कि यदि उनके क्षेत्र की जनता उन्हें सहमति देगी तो वे बीजेपी में जाएंगे और क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे.
अब 280 नहीं 4,000 कैरेक्टर में करिए Tweet, एलन मस्क ने कर दिया बड़ा ऐलान
गौरतलब है कि भयानी पहले भी बीजेपी में रहे हैं और जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे बागी हो गए थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा थे. जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से भूपत को AAP के टिकट पर ही जीत मिली है. अहम बात यह है कि तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी में जाने की तैयारी कर रहे हैं. यह माना जा रहा है कि भूपत किसी भी दिन BJP में जाकर AAP को धोखा दे सकते हैं क्योंकि वे पीएम मोदी (PM Modi) की कई बार प्रशंसा कर चुके हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.