Advertisement

नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई, हिंद सेना ने अयोध्या मार्ग के पोस्टर लगाए, दिल्ली में बाबर रोड पर पोस्टर लगाए गए, बाबर रोड को अयोध्या मार्ग करने की मांग, बाबर संत नहीं, विदेशी अत्याचारी-हिंदू सेना, | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | इंडिगो की आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, इंडिगो की दिल्ली-मुंबई की कई फ्लाइट्स रद्द, पिछले 4 दिन में 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द,जयपुर से इंडिगो की 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबलपुर में इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | लखनऊ में भी इंडिगो की 42 फ्लाइट्स रद्द

Guinness World Record: भारतीय कंपनी का कमाल, एक घड़ी में जड़े 17 हजार से ज्यादा हीरे, बना डाला दुनिया का अनोखा रिकॉर्ड

Most Diamonds On Watch: हाथ पर बांधने वाली एक घड़ी पर इतने सारे हीरे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक कंपनी ने बनाया है.

Latest News
Guinness World Record: भारतीय कंपनी का कमाल, एक घड़ी में जड़े 17 हजार से ज्यादा हीरे, बना डाला दुनिया का अनोखा रिकॉर्ड

Srinkia Diamonds Watch का वजन 373 ग्राम है और इसे पहनकर घूमा जा सकता है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Meerut News- हाथ पर बांधने वाली एक घड़ी को यदि आप हीरे से सजाने लगें तो ज्यादा से ज्यादा कितने ज्यादा हीरे लगा पाएंगे? इस सवाल का जवाब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने दे दिया है. गिनीज ने एक रिस्टवॉच पर सबसे ज्यादा 17,524 हीरे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले का नाम घोषित कर दिया है. यह घोषणा भारतीयों के लिए भी सुखद पल हो सकती है, क्योंकि इस कारनामे को अंजाम देने वाली कंपनी भारत की ही है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, एक रिस्टवॉच पर इतने ज्यादा हीरे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के मेरठ की रेनानी ज्वैल्स (Renani Jewels) ने अपने नाम किया है. इस रिकॉर्ड का वेरीफिकेशन 29 दिसंबर 2022 को हो गया था, लेकिन गिनीज ने इसकी ऑफिशियल घोषणा अब की है. रेनानी ज्वैल्स ने हॉन्गकॉन्ग की कंपनी आरोन शुम ज्वैलरी लिमिटेड (Aaron Shum Jewelry Ltd) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने दिसंबर, 2018 में एक घड़ी पर 15,858 हीरे लगाने का कारनामा किया था.

घड़ी का नाम रखा गया है श्रीन्किया

कंपनी ने इस घड़ी का नाम श्रीन्किया (Srinkia)- द वॉच ऑफ गुड फॉर्च्यून रखा गया है. रेनानी ज्वैल्स के फाउंडर व सीईओ हर्षित बंसल के मुताबिक, इस घड़ी का डिजाइन पौरोणिक भारतीय कथाओं से प्रेरित है, जिनमें का मतलब फूल बताया गया है. इसके अलावा यह धन और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का भी प्रतीक है. बंसल के मुताबिक, इस घड़ी का कुल वजन 373.30 ग्राम है और यह पूरी तरह से हाथ में पहनकर उपयोग की जा सकती है. हालांकि उन्होंने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है.

घड़ी बनाने में हुआ इतना काम

बंसल के मुताबिक, इस घड़ी को बनाने के लिए सबसे पहले हाथों से डिजाइन स्कैच तैयार किए गए. बहुत सारे डिजाइन में से एक डिजाइन को ज्वैलरी मेकिंग वर्कर्स के साथ बैठकर फाइनल किया गया. जब शुरुआती डिजाइन फाइनल हो गया तो कंप्यूटर-एडेड-डिजाइन (CAD) की मदद से उसका 3D वर्जन तैयार किया गया. इसके बाद फाइनल डिजाइन प्रिंट किया गया. इसके बाद घड़ी के चारों तरफ सभी हीरे बेहद बारीकी से लगाए गए. करीब 5 अलग-अलग तरह की पॉलिश के बाद घड़ी का मनचाहा रूप तैयार हो सका.

सफेद और काले हीरों से की गई है तैयार

घड़ी को बनाने में 17,512 सफेद हीरे (white diamond) लगाए गए, जबकि उनके बीच में सुंदर डिजाइन देने के लिए 12 काले हीरों (Black Diamond) का इस्तेमाल किया गया. ये सभी हीरे इंटरनेशनल जैमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (International Gemological Institute) की लैब से प्रमाणित कराए गए हैं ताकि इनकी शुद्धता पर कोई भी संदेह ना रहे. एक-एक हीरे को अलग-अलग प्रमाणित कराया गया है. हर्षित बंसल के मुताबिक, मेरी पूरी टीम ने इस घड़ी को बनाने के लिए महीनों तक अनथक मेहनत की है ताकि यह अभूतपूर्व साबित हो. 

भारत में लगातार तोड़े जा रहे हैं हीरों से जुड़े रिकॉर्ड

गिनीज के मुताबिक, भारत में हीरों से जुड़े रिकॉर्ड तोड़ना बेहद पॉपुलर हो गया है. पिछले साल मई में भारतीय कंपनी SWA Diamonds ने एक अंगूठी पर सबसे ज्यादा हीरे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement