भारत
पंजाब में सात महीने के अंदर 14 से ज्यादा हैंड ग्रेनेड अटैक में शामिल रहा हैपी पासिया बचने के लिए अमेरिका भाग गया था. उसे FBI और इमिग्रेशन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे जल्द ही भारत भेजा जाएगा.
खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पासिया को भारत लाया जा रहा है. हैपी पासिया को ग्रेनेड गैंगस्टर के नाम से भी जाना जाता है, वह पंजाब में हुए 14 धमाकों का मास्टरमाइंड रहा है. उसे अप्रैल में अमेरिका के इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में लिया था. उसे जल्द ही भारत भेजा जाएगा.
हैपी सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है. वह अमेरिका और भारत में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है. पंजाब में हुए 16 धमाकों में उसका हाथ रहा है. वह हैंड ग्रेनेड से हमले करता था, इस वजह से उसे ग्रेनेड गैंगस्टर नाम दिया गया. हैपी सिंह को FBI और ICE ने जॉइंट ऑपरेशन में 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. 21 अप्रैल को FBI डायरेक्टर काश पटेल ने X पर उसके गिरफ्तार होने की जानकारी दी थी.
काश ने लिखा था, 'हरप्रीत सिंह पकड़ा गया. वह कथित तौर पर विदेशी आतंकी संगठन का हिस्सा है. हमें लगता है कि वो भारत और अमेरिका में कई पुलिस थानों में हुए हमलों की साज़िश का हिस्सा रहा है.'
CAPTURED: HARPREET SINGH, part of an alleged foreign terrorist gang here illegally in the United States, who we believe was involved in planning multiple attacks on police stations both in India and the United States.@FBISacramento conducted the investigation coordinating with… pic.twitter.com/JKB1dfjo2P
— FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) April 21, 2025
बता दें कि भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस साल जनवरी में हैपी सिंह पर 5 लाख के इनाम का ऐलान किया था.
- 15 मार्च को अमृतसर के ठाकुर द्वारा मंदिर में अटैक.
- 14 फरवरी को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में पुलिसकर्मी के घर पर ग्रेनेड अटैक
- 6 फरवरी को अमृतसर जिले के जैंतीपुर में शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड अटैक
- 3 फरवरी को अमृतसर के फतेहपुर चूड़ियां रोड पर स्थित बंद पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला.
- 19 जनवरी को अमृतसर में पुलिस अफसर की गाड़ी पर बम से हमला.
- 17 दिसंबर, 2024 को इस्लामाबाद थाने पर हथगोले से हमला
- 13 दिसंबर को अलीवावाल बटाला थाने में ग्रेनेड अटैक
- 4 दिसंबर को मजीठा थाने में ग्रेनेड से हमला
- 2 दिसंबर को काठगढ़ थाने में ग्रेनेड से हमला
- 27 नवंबर को गुरबख्श नगर में बंद पड़ी पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक
- 24 नवंबर पर अजनाला थाने के बाहर RDX से हमले की कोशिश.
- 1 अक्तूबर 2024 को चंडीगढ़ में एक घर में हुए ग्रेनेड अटैक.
- 10 सितंबर, 2024 को चडीगढ़ में एक NRI की कोठी में ग्रेनेड अटैक.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.