Advertisement

नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Sharda University News: ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इस घटना ने छात्रों में आक्रोश पैदा कर दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

Latest News
नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, मानसिक उत्पीड़न का आरोप
Add DNA as a Preferred Source

Sharda University News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसरों और प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. इस घटना ने छात्रों में आक्रोश पैदा कर दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की शारदा यूनिवर्सिटी में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया. बीडीएस की छात्रा ज्योति ने गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक की टीम और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है. 

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

दरअसल, ज्योति के सुसाइड नोट में लिखा था कि डेंटल मटेरियल और पीसीपी विभाग के दो शिक्षक उसे लंबे समय से तंग कर रहे थे. उसने यह भी बताया कि फर्जी हस्ताक्षर के एक मामले में उसे गलत तरीके से फंसाया गया, जिससे वह गहरे तनाव में थी. इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल बन गया. नाराज छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 


यह भी पढ़ें: दो CM को जेल भेजने वाले ED अधिकारी, कौन हैं IRS कपिल राज, जिनके इस्तीफे ने मचाई सनसनी, सामने आया ये कारण


मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही

छात्रों का कहना है कि पढ़ाई का दबाव और कुछ शिक्षकों का व्यवहार छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ देता है.  ज्योति भी इस दबाव का शिकार होकर अवसाद में चली गई थी. पुलिस ने सुसाइड नोट और परिवार वालों की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपी प्रोफेसरों को हिरासत में ले लिया. एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. छात्रों के गुस्से को देखते हुए यूनिवर्सिटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बहरहाल, यह घटना शिक्षा संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही को उजागर करती है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement