Advertisement

Greater Noida Nikki Murder Case: निक्की मर्डर केस में जेठ और ससुर गिरफ्तार, दहेज हत्या को लेकर खोले कई बड़े राज

निक्की भाटी दहेज और मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी जेठ और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest News
Greater Noida Nikki Murder Case: निक्की मर्डर केस में जेठ और ससुर गिरफ्तार, दहेज हत्या को लेकर खोले कई बड़े राज
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए 26 वर्षीय निक्की की कथित तौर पर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपियों की पहचान सतवीर भाटी (55) और रोहित भाटी (28) के रूप में हुई है, जिन्हें कासना पुलिस ने एक गुप्त सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर सिरसा टोल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है.

पति, सास ससुर समेत 4 गिरफ्तार

निक्की का पति विपिन भाटी, जेठ रोहित, सास और ससुर उन लोगों में शामिल हैं, जिनका नाम प्राथमिकी में आरोपियों के रूप में दर्ज किया गया है. चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ 22 अगस्त को कासना पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 61(2) (आजीवन कारावास या अन्य दंडनीय अपराध करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही रोहित फरार था. इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश है.

बता दें कि निक्की को उसके पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने बृहस्पतिवार रात ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव स्थित उसके घर में कथित तौर पर पीटा और फिर आग लगा दी. निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी. घटना के संबंध में कंचन द्वारा बनाए गए विचलित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि निक्की को बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है, जबकि एक अन्य वीडियो क्लिप में उसे आग की लपटों में सीढ़ियों से नीचे उतरते और फिर गिरते हुए देखा जा सकता है.

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पति को ​किया गिरफ्तार

विपिन भाटी को शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था. बाद में रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कथित कोशिश के दौरान उसके पैर में गोली मार दी गई. उसकी मां दया (55) को भी उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि जब विपिन को सबूत इकट्ठा करने के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने एक उपनिरीक्षक की बंदूक छीन ली और अधिकारियों पर गोली चलायी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

शादी के बाद से ही किया जा रहा था प्रताड़ित

निक्की के परिवार ने आरोप लगाया कि 2016 में शादी के बाद से ही निक्की को प्रताड़ित किया जा रहा था. ससुराल वालों की दहेज की मांग बढ़ती जा रही थी. परिवार ने कहा कि उन्होंने पहले ही बेटी के ससुराल वालों को एक स्कॉर्पियों, एक मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण दिए थे, लेकिन बाद में वे 36 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार देने की भी मांग करने लगे. निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के बड़े भाई रोहित से हुई है और वह इस घटना की गवाह है. उसने बताया कि निक्की को उसके बेटे के सामने पीटा गया.

तेल डालकर लगाई गई आग

निक्की की बहन ने बताया कि उसकी बहन को तेल डालकर आग लगा दी गई थी. पुलिस के अनुसार, दिल्ली के एक अस्पताल ले जाते समय निक्की की मौत हो गई.यही से उसका पति, जेठ और ससुर फरार हो गये थे. पुलिस ने मामले में सास समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement