Advertisement

Greater Noida Nikki Murder Case: पुलिस के हत्थे चढ़ी कातिल सास, बहू निक्की को जलाने में की थी बेटे की मदद

Nikki murder case: ग्रेटर नोएडा में निक्की को पति और ससुरालवालों ने मिलकर जलाकर मार डाला. पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, अब पुलिस ने निक्की की सास को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
Greater Noida Nikki Murder Case: पुलिस के हत्थे चढ़ी कातिल सास, बहू निक्की को जलाने में की थी बेटे की मदद

Greater Noida Nikki Murder Case

Add DNA as a Preferred Source

Nikki murder case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आए निक्की भाटी मर्डर केस ने पूरे देश को दहला दिया है. दहेज और पारिवारिक कलह से जुड़े इस मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. पहले पति विपिन भाटी की गिरफ्तारी और फिर पुलिस मुठभेड़ में उसके घायल होने के बाद अब पुलिस ने निक्की की सास दया को भी गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों का आरोप है कि निक्की को योजनाबद्ध तरीके से जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारा गया. 

सास और अन्य परिजन भी शामिल

दरअसल, पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, 21 अगस्त 2025 को निक्की को उसके ही घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया. मीडिया से बातचीत करते हुए निक्की की बड़ी बहन कंचन ने बताया कि इस खौफनाक वारदात में सिर्फ पति ही नहीं बल्कि सास और अन्य परिजन भी शामिल थे. कंचन का आरोप है कि दया ने खुद पेट्रोल जैसा पदार्थ लाकर बेटे विपिन को दिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर निक्की को आग के हवाले कर दिया. कंचन ने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी. 

हत्या की धाराओं में केस दर्ज

परिजनों के शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति विपिन, देवर रोहित, सास दया और ससुर सतवीर पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है. बताते चलें, घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी थी. रविवार को कस्टडी से फरार होने की कोशिश में विपिन भाटी का एनकाउंटर हुआ. जिसके बाद उसके पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गया. 


यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में बहन कंचन ने खोले कई बड़े राज, विपिन का अन्य महिलाओं के साथ था अफेयर


पूरा परिवार शामिल

फिलहाल पुलिस तकनीकी सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है. परिजनों का कहना है कि यह मामला महज घरेलू विवाद नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसमें पूरा परिवार शामिल है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement