Advertisement

दिल्ली शूटआउट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन की पुलिस हिरासत में खुलेंगे कई राज

Nadir Shah Murder Case: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हुए हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
दिल्ली शूटआउट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन की पुलिस हिरासत में खुलेंगे कई राज
Add DNA as a Preferred Source

Nadir Shah Murder Case: दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में से एक ग्रेटर कैलाश में हुए नादिर शाह मर्डर केस में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. इस खौफनाक हत्याकांड में 4 आरोपियों निलेश तिवारी, विशाल वर्मा, आकाश यादव और नवीन बालयान को दिल्ली पुलिस की की स्पेशल सेल पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं. 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज शनिवार को इस हत्याकांड से जुड़े 5वें आरोपी साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने जब पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया. इन पाचों के गिरफ्तार होने के बाद माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे के कई राज खुलेंगे. 

बताते चलें कि इश हत्याकांड की शुरुआती जांच में बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे रोहित गोदारा की फेसबुक पोस्ट से पता चला कि ये एक गैगवार है और इसी गैंगवार में नादिर शाह की जान चली गई. बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदरा ने लिखा था कि उसके कहने पर ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है. 


यह भी पढ़ें:  कुरुक्षेत्र में PM Modi का कांग्रेस पर तंज, 'इससे बड़ी धोखेबाज पार्टी कोई और नहीं है'  


अगर मृतक नादिर शाह की बात करें तो वह भी क्रिमिनल बैकग्राउंड से था. नादिर शाह की उम्र 35 साल थी उस डकैती के चार मामले दर्ज थे. वो रोहित चौधरी गैंग से जुड़ा बताया जाता है, रोहित चौधरी लॉरेंस बिश्नोई गैंग दुश्मन माना जाता है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement