भारत
Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कर दिया है. 21 जुलाई से लेकर 12 अगस्त 2025 तक ये सत्र चलने वाला है आइए जातने है क्या हो सकता है इस सत्र में खास
Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2025 तक चलेगा. रिजिजू ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने इन तारीखों की सिफारिश की है. आइए जातने है इस बार के मानसून सत्र में क्या हो सकता है खास
किरेन रिजिजू ने कह दी बड़ी बात
दरअसल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मामसून सत्र की तरीखों की घोषणा तक की जब विपक्ष लगातार विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है. बता दें कि विपक्षी दलों के नेता ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करने के लिए सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकारी खेमें में इस बारे में कोई भी हलचल नजर नहीं आ रही है और अब मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो जाने से और भी कन्फर्म हो जाता है कि सरकार कोई विशेष सत्र का आयोजन नहीं करने वाली हैं.
इस सत्र में क्या हो सकता है खास
लेकिन सरकार नियमों के तरह विपक्ष के सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हो गई है. रीजिजू ने विपक्ष की इस मांग के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मानसून सत्र में नियमों के तहत सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. खबर ये भी है कि संसद को मानसून सत्र में बीमा संशोधन बिल पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100% करने की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.