Advertisement

RJD की बड़ी नेता के घर की कुर्की, कोर्ट के आदेश पर सील हुआ बीमा भारती का आशियाना

RJD नेता और बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के घर की कुर्की की गई है. पुलिस घर के दरवाजों को मशीन से कटवाकर अंदर घुसी और घर का सारा समान कब्जे में ले लिया.

Latest News
RJD की बड़ी नेता के घर की कुर्की, कोर्ट के आदेश पर सील हुआ बीमा भारती का आशियाना
Add DNA as a Preferred Source

RJD नेता और बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के घर की कुर्की की गई है. कुर्की की कार्यवाई अदालत के आदेश के बाद की गई है. पुलिस बीमा भारती के घर में मौजूद सभी सामान को अपने साथ उठा कर ले गई. कुर्की के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. आरजेडी नेता बीमा भारती के भिट्ठा स्थित आवास पर शुक्रवार को कुर्की की कार्यवाई की गई है. 

बता दें कि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से लेकर अभी तक आरजेडी की प्रदेश उपाध्यक्ष  एवं रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती का कोई बयान सामने नहीं आया है. कुर्की की कार्यवाई चर्चित गोपाल यदुका  हत्याकांड के मामले को लेकर की गई है. 

बता दें कि गोपाल यदुका हत्याकांड बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटा राजा मंडल अभियुक्त हैं. कुछ दिनों पहले पति ने पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया था लेकिन बेटा अभी भी फरार चल रहा हैं. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुत्र के खिलाफ वारंट जारी किया गया है. 

गौरतलब है कि बीमा भारती के घर के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था. इस नोटिस में कहा गया था कि पति और बेटे दोनों जल्द से जल्द कोर्ट में हाजिर हो नहीं तो उनके घर की कुर्की की जाएंगी. इस नोटिस के अनुसार पति ने तो सरेंडर कर दिया लेकिन बेटा अभी भी फरार चल रहा है. इसी के बाद कुर्की की कार्रवाई की गई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement